फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates Woman stranded in Oman due to agents handiwork brought back to India

महाराष्ट्र: ओमान में फंसी महिला को भारत वापस लाया गया; किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 09:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रकाश गायकवाड़ ने कहा, महिला पिछले साल 25 अगस्त को ओमान में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने गई थी, लेकिन वह वापस लौटना चाहती थी क्योंकि उसे नौकरी पसंद नहीं थी। डीसीपी ने कहा, महिला का पासपोर्ट और वीजा एक एजेंट के पास था।

विज्ञापन
maharashtra news updates Woman stranded in Oman due to agents handiwork brought back to India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक महिला जो ओमान में फंसी हुई थी। दरअसल, महिला के पासपोर्ट और वीजा को एक एजेंट ने कथित तौर पर जब्त कर लिया था। महिला को वापस अपने देश लाया गया और उसके परिजनों से उसे मिला दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रकाश गायकवाड़ ने कहा, महिला पिछले साल 25 अगस्त को ओमान में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने गई थी, लेकिन वह वापस लौटना चाहती थी क्योंकि उसे नौकरी पसंद नहीं थी। डीसीपी ने कहा, महिला का पासपोर्ट और वीजा एक एजेंट के पास था। महिला की मां ने 4 जनवरी को वसई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद जांच शुरू की गई।  गायकवाड़ ने कहा, हमें बताया गया कि महिला (30 वर्षीय) पिछले तीन दिनों से वहां हवाई अड्डे पर फंसी हुई थी। 
विज्ञापन


डीसीपी ने कहा, मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस की विशेष शाखा ने पीड़िता और मस्कत में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। दूतावास ने समस्या को दूर किया और सुनिश्चित किया कि वह भारत लौट आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
नवी मुंबई में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में बर्खास्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) महेश दुरे ने पत्रकारों को बताया कि पिछले साल 14 दिसंबर को पीड़िता ने नेरुल पुलिस को बताया था कि उसके साथ एख अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। किशोरी ने दावा किया था कि वह एक पुलिसकर्मी है। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। 

उन्होंने कहा, दुष्कर्म और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन और अपराध शाखा इकाई-II की टीमों ने 40 से 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। 

उन्होंने आगे कहा, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सक्रिय दस से पंद्रह हिस्ट्रीशीटरों के विवरण की जांच करने के बाद हमने अंधेरी के आरोपी पुलिसकर्मी पर ध्यान केंद्रित किया। हमने पाया कि आरोपी दिसंबर 2018 में नवी मुंबई पुलिस में भर्ती हुआ था और 2017 में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण और जबरन वसूली का मामला दर्ज है। 

विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
महाराष्ट्र के लातूर जिले में विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार को म्हाडा कॉलोनी में रोका गया था। जांच के दौरान कार से विदेशी शराब की कई पेटियां जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि कार में दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा रहने वाला भाग गया। महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने कहा है कि उसने नीलांगा-औरद शाहजनी मार्ग पर एक होटल से शराब की खेप चुराई थी।  

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मंच तैयार कर रही सरकार
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक गतिशील और मजबूत मंच तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस, बैंक, वित्तीय संस्थानों और सोशल मीडिया जैसे हितधारकों को मंच पर एक साथ लाया जाएग। यह धोखाधड़ी वाले लेनदेन की जांच करने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए एक प्रणाली तैयार करेगा।

उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में स्ट्रीट क्राइम में कमी आएगी, लेकिन  वित्तीय और साइबर अपराध बढ़ेंगे। साइबर से संबंधित अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए साइबर कानूनों में काफी बदलाव ला रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा,  हमने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक गतिशील और मजबूत मंच तैयार करने का काम शुरू किया है। सभी थानों को इस मंच से जोड़ा जाएगा, जो शायद देश के लिए एक अनूठा मॉडल हो सकता है। फडणवीस ने कहा, यह परियोजना निविदा चरण में आ गई है और इसे दुनिया भर के विभिन्न मॉडलों का अध्ययन करके बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed