फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News updates in hindi Two residents of Mumbai building commit suicide in 24 hours

Mumbai: 24 घंटे में एक बिल्डिंग में दो ने की आत्महत्या, महिला ने लगाई फांसी, युवक ने इमारत से कूदकर दी जान

Thu, 16 Mar 2023 02:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 02:24 AM IST
सार

18 वर्षीय लड़के ने अपने पिता द्वारा पढ़ाई न करने पर डांटने के बाद इमारत से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Maharashtra News updates in hindi Two residents of Mumbai building commit suicide in 24 hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपनगरीय कांदिवली स्थित एक इमारत में अलग-अलग घटनाओं में 18 वर्षीय लड़के और 56 वर्षीय महिला सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को दोनों घटनाओं की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने मंगलवार को अपने फ्लैट में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


महिला अपने बेटी के बच्चा न होने से परेशान थी। वह काफी दिनों से तनाव में चल रही थी। बताया गया है कि उसकी बेटी मां नहीं बन सकती थी। आत्महत्या की दूसरी घटना में, एक 18 वर्षीय लड़के ने बुधवार को इमारत से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा था। घटना की सूचना पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आकस्मिक मौत के मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीण की हत्या में शामिल और 22 अपराधों में वांछित नक्सली गढ़चिरौली से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पिछले सप्ताह एक व्यक्ति की हत्या और करीब 22 अपराधों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस ने मरधुर गांव निवासी प्रकाश उर्फ आदवे मूर गावड़े (27) के रूप में की है। नक्सलियों ने 9 मार्च को भामरागढ़ तालुका में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।  जांच के दौरान पुलिस ने गावड़े को अपने साथी ग्रामीण की हत्या में शामिल पाया। गढ़चिरौली पुलिस के एक विशेष दस्ते ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मारधुर गांव से 10 किमी दूर स्थित एक जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चलाया और गावड़े को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed