Maharashtra Updates: 'लाडकी बहिन योजना ने बिगाड़ा सरकार का बजट', कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से घोषित की गई लाडकी बहिन योजना के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। इससे सरकार का बजट बिगड़ गया है। राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का कहना है कि लड़की बहिन योजना से राजकोष पर भार पड़ रहा है, जिसके कारण कृषि ऋण माफी योजना प्रभावित हो रही है। अतिरिक्त खर्च जुड़ने से राज्य के अधिशेष बनाने की क्षमता भी प्रभावित हुई है।
राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि लाडकी बहिन योजना से राज्य पर सालाना लगभग 46,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है। इस योजना को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने पिछले साल अगस्त में शुरू किया था, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। माना जाता है कि नवंबर 2024 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की जीत में इस योजना ने अहम भूमिका निभाई।
महाराष्ट्र के पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप
ठाणे में पालतू जानवरों की देखभाल करने वाले केंद्र के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक पालतू जानवरों की देखभाल करने वाली सुविधा के प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय निवासी के दो कुत्तों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
दो कुत्तों - एक गोल्डन रिट्रीवर और एक टॉय पूडल के मालिक ने उन्हें 26 दिसंबर, 2024 को पालतू जानवरों की देखभाल करने वाली सुविधा को सौंप दिया था, क्योंकि उन्हें और उनकी पत्नी को विदेश यात्रा करनी थी। मालिक ने आरोप लगाया कि पालतू जानवरों की देखभाल करने वाले केंद्र में कुत्तों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें पीटा गया, जिससे टॉय पूडल की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई और इससे रिट्रीवर को भावनात्मक आघात पहुंचा।
अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत और पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के एक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद, वर्तक नगर पुलिस ने रविवार को पालतू पशु सुविधा के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को दी धमकी
'डर बनाए रखने के लिए अनमोल बिश्नोई ने रची थी बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश'
पुलिस ने 4,590 पन्नों वाली चार्जशीट सोमवार को एक विशेष अदालत में दाखिल की। इसमें 26 गिरफ्तार आरोपियों और तीन फरार आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, जिनमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भी शामिल है। अनमोल बिश्नोई ने सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी, ताकि वह अपने अपराध सिंडिकेट पर डर और दबदबा बना सके। उसके अलावा अन्य फरार आरोपियों में मोहम्मद यासिन अख्तर और शुभम लोंकार शामिल हैं।
अब तक पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कड़ी महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम (MCOC) एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर दो समूहों में झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात यरमाला पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में वाशी तहसील के बावी गांव में हुई। मामले में शामिल लोग दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच अपने खेत के लिए कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद था। दोनों समूहों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हुई और तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों की पहचान अप्पा काले, सुनील काले और वैजनाथ काले के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि धाराशिव पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।
किशोरी का पीछा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे जिले के काशीमीरा में सोमवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति को किशोरी का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। काशीमीरा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि वह 15 वर्षीय लड़की का नियमित रूप से पीछा करता था और उसे परेशान करता था। उन्होंने बताया, 'बच्ची ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। आज आरोपी उनकी पकड़ में आ गया। मौके पर कई लोगों ने उसे अर्धनग्न किया और परेड कराई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।' अधिकारी ने बताया कि उस पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है।