फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: NCP MLC Eknath Khadse declined joining Ajit Pawar faction offer

महाराष्ट्र: अजित गुट में शामिल होने का प्रस्ताव मैंने ठुकराया, राकांपा-शरद पवार के नेता एकनाथ खड़से का दावा

Mon, 25 Sep 2023 12:36 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एमएलसी एकनाथ खडसे ने दावा किया है कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट में शामिल होने के ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उनके पास एक फोन कॉल आया था।

विज्ञापन
Maharashtra: NCP MLC Eknath Khadse declined joining Ajit Pawar faction offer
एकनाथ खडसे - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एमएलसी एकनाथ खडसे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के एक वफादार ने उनसे संपर्क किया था और उनसे गुट में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। 

विज्ञापन


इनका आया था फोन 
खडसे ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे अजित पवार की ओर से राकांपा एमएलसी अमोल मिटकारी का फोन आया था और उन्होंने मुझसे उनके गुट का साथ देने को कहा था। मैंने उनसे साफ कह दिया कि मैं शरद पवार के प्रति वफादार हूं और उन्हें नहीं छोड़ूंगा। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री खडसे ने 2020 में लगभग 40 साल पुराने संबंध को खत्म करते हुए खटास के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी। एनसीपी में शामिल होने के बाद, वह महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता का आया बयान
इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए, जलगांव जिले से खडसे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि मुझे पता चला है कि खडसे अजित पवार के पक्ष में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी उन्हें सलाह है कि वह शरद पवार को न छोड़ें। उन्हें वरिष्ठ पवार के साथ रहना चाहिए। 


अजित पवार और आठ अन्य विधायक इस साल जुलाई में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए, जिससे उनके चाचा और राकांपा संस्थापक शरद पवार के बीच खींचतान शुरू हो गई। दोनों गुट कहते रहे हैं कि पार्टी विभाजित नहीं हुई है और वे ही असली एनसीपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed