{"_id":"66f51e67c19d8396570157f2","slug":"maharashtra-mumbai-woman-died-after-falling-into-drainage-bmc-commissioner-order-for-high-level-inquiry-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नाले में गिरने से महिला की मौत का मामला, बीएमसी कमिश्नर ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नाले में गिरने से महिला की मौत का मामला, बीएमसी कमिश्नर ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Thu, 26 Sep 2024 02:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:26 PM IST
सार
बीएमसी के कमिश्नर ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। बीएमसी कमिश्नर ने इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बीएमसी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुंबई में महिला के खुले मेनहॉल में गिरने से हुई मौत का मामला तूल पकड़ गया है। अब बीएमसी के कमिश्नर ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। बीएमसी कमिश्नर ने इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में जमा करने का आदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात नौ बजकर 20 मिनट पर अंधेरी ईस्ट स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के गेट नंबर आठ के पास हुई। मृतक महिला की पहचान विमल अनिल गायकवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद महिला को नाले से बाहर निकाला गया और कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि उप नगर आयुक्त (जोन 3) देवीदास क्षीरसागर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति तीन दिनों के भीतर घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुंबई अग्निशमन प्रमुख रवींद्र अम्बुलगेकर और मुख्य अभियंता (सतर्कता) अविनाश तांबेवाघ समिति के अन्य दो सदस्य हैं।
देश की वित्तीय राजधानी मुंबई इन दिनों भारी बारिश से जूझ रही है। बारिश के चलते मुंबई में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीती रात भी भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा हुआ था इसी दौरान अंधेरी ईस्ट में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन की इमारत के गेट नंबर आठ पर खुले मेनहॉल में गिरने से महिला की मौत हो गई। मुंबई में इस साल मेनहॉल में गिरने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों से मुंबई में मेनहॉल के कवर चोरी होने की घटनाओं की गंभीरता का भी पता चलता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन