{"_id":"627636e974570f4fd543e6bf","slug":"maharashtra-mns-in-pune-demands-written-assurance-from-maulavis-about-not-using-loudspeakers-for-azaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसे की मांग : अजान के लिए नहीं करेंगे लाउडस्पीकर का उपयोग, पुणे के मौलवियों से पुलिस लिखित में ले वरना...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनसे की मांग : अजान के लिए नहीं करेंगे लाउडस्पीकर का उपयोग, पुणे के मौलवियों से पुलिस लिखित में ले वरना...
Sat, 07 May 2022 02:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 07 May 2022 02:37 PM IST
सार
मनसे की पुणे इकाई ने पुलिस को एक पत्र लिखकर मांग की है कि वह मौलवियों से अजान के समय लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं करने का लिखित आश्वासन ले।
विज्ञापन
mns protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में जारी लाउड स्पीकर विवाद को लेकर मनसे ने नई मांग रखी है। मनसे की पुणे इकाई ने कहा है कि यदि पुलिस इस मामले में दखल नहीं देगी और पुणे की सभी मस्जिदों के मौलवियों से यह लिखित में नहीं लेगी कि वे अजान के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो हमारे कार्यकर्ता पुलिस चौकियों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।
विज्ञापन
मनसे की पुणे इकाई ने पुलिस को एक पत्र लिखकर मांग की है कि वह मौलवियों से अजान के समय लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं करने का लिखित आश्वासन ले। स्थानीय मनसे नेता हेमंत संभुस ने कहा कि हम अजान का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन लाउड स्पीकर के उपयोग के खिलाफ हैं। ये लाउड स्पीकर समस्या पैदा करते हैं। इनके इस्तेमाल के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। यदि पुलिस लिखित में ले लेती है तो शहर में कानून व्यवस्था बनी रहेगी। पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो आंदोलन के अगले चरण में हम पुलिस चौकियों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सप्ताह मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे लाउड स्पीकर पर अजान के वक्त जोर की आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट पर थी।