{"_id":"62483264ac4c556fac78e7aa","slug":"maharashtra-minister-nawab-malik-files-a-petition-in-supreme-court-challenging-the-bombay-hc-order-which-had-rejected-his-plea-on-ed-action-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मुंबई हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मुंबई हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
Sat, 02 Apr 2022 04:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 02 Apr 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
नवाब मलिक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने मुंबई हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। दरअसल, ईडी द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई से संबंधित याचिका को मुंबई हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
इससे पहले मुंबई में एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट ने कहा था कि गवाहों के बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया मलिक की मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता नजर आती है। विशेष न्यायाधीष आरएन रोकड़े ने अपने फैसले में मलिक को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए यह टिप्पणी की थी। 62 वर्षीय मलिक को ईडी ने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन