{"_id":"5e4e50118ebc3ef26416920a","slug":"maharashtra-minister-nawab-malik-counterattack-on-yogi-adityanath-caa-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मरने को आएंगे तो जिंदा कैसे जाएंगे' पर एनसीपी का पलटवार, जनरल डायर की तरह बर्ताव कर रहे सीएम योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मरने को आएंगे तो जिंदा कैसे जाएंगे' पर एनसीपी का पलटवार, जनरल डायर की तरह बर्ताव कर रहे सीएम योगी
Thu, 20 Feb 2020 02:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने हमला किया है। मलिक ने कहा, जिस तरह से आदित्यनाथ जी ने कहा 'मरने को आएंगे तो जिंदा कैसे जाएंगे', उसे लोकतंत्र में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोगों को विरोध करने का अधिकार है, इसके बावजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जनरल डायर की तरह बर्ताव कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जो मरना चाहता है, उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता है। सीएम योगी ने यह भी कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान दंगाइयों ने गोली चलाई और उन्हीं की गोली से प्रदर्शनकारियों की मौत हुई।
विज्ञापन