{"_id":"67099768ae274015de0e0d45","slug":"maharashtra-madarsa-teacher-salary-increase-athawale-muslim-welfare-mahayuti-govt-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया मदरसा शिक्षकों का वेतन, अठावले बोले- मुस्लिम विरोधी नहीं महायुति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया मदरसा शिक्षकों का वेतन, अठावले बोले- मुस्लिम विरोधी नहीं महायुति
Sat, 12 Oct 2024 02:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नागपुर
एजेंसी, नागपुर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:53 AM IST
सार
राज्य मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से 'नॉन-क्रीमी लेयर' की अर्हता के लिए आय सीमा को मौजूदा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया था। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को मदरसा शिक्षकों का पारिश्रमिक बढ़ाने के महाराष्ट्र कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया। इससे साबित होता है कि महायुति सरकार मुस्लिम विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि 'नॉन-क्रीमी लेयर' की अर्हता के लिए आय सीमा को बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का राज्य मंत्रिमंडल का केंद्र को दिया गया प्रस्ताव अच्छा है और सरकार इस पर विचार करेगी।
विज्ञापन
राज्य मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से 'नॉन-क्रीमी लेयर' की अर्हता के लिए आय सीमा को मौजूदा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया था। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। कैबिनेट ने डीएड डिग्री वाले मदरसा शिक्षकों का मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये और बीए, बीएड और बीएससी डिग्री वाले शिक्षकों का वेतन 8,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने का भी फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अठावले ने कहा, कि आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर जल्द ही फैसला किया जाना चाहिए। गौरतबलब है कि अठावले की पार्टी आरपीआई (ए) महायुति गठबंधन का हिस्सा है। महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं।