फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra lost one more big ticket project Aaditya Thackeray slams Shinde government

Maharashtra: महाराष्ट्र ने एक और बड़ी परियोजना गंवा दी, आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार की खिंचाई की

Fri, 28 Oct 2022 03:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे/मुंबई।
पीटीआई, पुणे/मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Oct 2022 03:06 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे की इस प्रतिक्रिया पर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह कहते हुए जवाब दिया कि पिछली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने प्रस्तावित परियोजना का पालन करने के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
Maharashtra lost one more big ticket project Aaditya Thackeray slams Shinde government
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

टाटा-एयरबस सी-295 परिवहन विमान परियोजना के गुजरात में जाने की घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल पैदा हो गई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की खिंचाई की और पूछा कि जो परियोजना महाराष्ट्र में आने वाली थी, वह पड़ोसी राज्य में क्यों चली गई। उन्होंने शिंदे सरकार पर राज्य की प्रगति के बारे में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया और राज्य के हितों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए उनकी आलोचना की।

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे की इस प्रतिक्रिया पर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह कहते हुए जवाब दिया कि पिछली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने प्रस्तावित परियोजना का पालन करने के लिए कुछ नहीं किया। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि एयरबस और टाटा समूह का एक संघ (कई व्यावसायिक कंपनियों) गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए C-295 परिवहन विमान का निर्माण करेगा। रक्षा मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए 22,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसके तहत एक निजी कंपनी द्वारा पहली बार भारत में एक सैन्य विमान का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं आदित्य ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे गुट के प्रवक्ता किरण पावस्कर ने कहा है कि इन सभी परियोजनाओं के लिए हुए समझौते एक साल पहले पूरे हो चुके थे। महाराष्ट्र के लिए आगामी परियोजनाओं के लिए हमारा प्रयास रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रमुख यूरोपीय रक्षा कंपनियों और भारतीय समूह के निर्माण केंद्र की आधारशिला रखेंगे, जिसे घरेलू एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक प्रमुख बढ़ावा के रूप में देखा जा रहा है। इस साल सितंबर में सीएम शिंदे के वफादार उदय सामंत, जो वर्तमान में उद्योग मंत्री हैं, ने कहा था कि टाटा-एयरबस विमान निर्माण परियोजना महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में नागपुर के पास आएगी।

पुणे जिले की शिरूर तहसील में पत्रकारों से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने पूछा कि 'क्या राज्य सरकार जवाब देगी कि ये परियोजनाएं क्यों बाहर जा रही हैं? उन्होंने कहा कि यह चौथी परियोजना है जो राज्य में राजद्रोही सरकार के सत्ता में आने के बाद से महाराष्ट्र से दूर हो गई है। वे हमेशा दावा करते हैं कि उनके पास डबल इंजन वाली सरकार है, हालांकि केंद्र सरकार का एक इंजन काम कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार का इंजन फेल हो गया है।" ठाकरे भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने शिरूर पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि उनके पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली एमवीए सरकार महामारी के दौरान भी राज्य में निवेश लाने में कामयाब रही थी, लेकिन यह सरकार ऐसा करने में विफल रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि "सीएम शिंदे नियमित रूप से दिल्ली जाते हैं। लेकिन वह वहां अपने लिए जाते हैं, महाराष्ट्र के लिए नहीं। मैंने उन्हें यह कहते हुए कभी नहीं सुना कि टाटा-एयरबस परियोजना महाराष्ट्र में आनी चाहिए। वेदांत फॉक्सकॉन, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और अब टाटा एयरबस सहित ये सभी परियोजनाएं गुजरात चली गई है।"


उन्होंने कहा कि वह इस बात से दुखी नहीं हैं कि परियोजनाएं किसी और राज्य में जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि यह हमारे राज्य में क्यों नहीं आ रही हैं? पिछले कुछ दिनों से अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र आ रहे हैं और यहां के स्थानीय उद्योगपतियों से बातचीत कर निवेश की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री दिल्ली जा रहे हैं और वह अपने लिए ऐसा कर रहे हैं। वर्ली विधायक ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े और छोटे प्रोजेक्ट योग्यता के कारण आते थे, लेकिन आज योग्यता होने के बावजूद ये परियोजनाएं दूसरे राज्य में जा रही हैं। वर्तमान राज्य सरकार के कारण महाराष्ट्र ने एक और परियोजना गंवा दी है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महाराष्ट्र की प्रगति को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से तुरंत राज्य में सूखे की घोषणा करने और किसानों को सहायता प्रदान करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed