Election Updates: झारखंड में महिलाओं ने डाले अधिक वोट; कांग्रेस बोली- टीवी धारावाहिक से प्रचार कर रही शिवसेना
Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Updates :महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...
विस्तार
मतदान करने में झारखंड की महिलाएं पुरुषों से काफी आगे
झारखंड में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान से जुड़े दिलचस्प आंकड़े सामने आ रहे हैं। 2019 की तुलना में अधिक वोटिंग के अलावा अब चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि पहले चरण में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। 43 में से 37 सीटों पर महिलाओं ने अधिक मतदान किया। 13 नवंबर को पहले चरण में 66.65 प्रतिशत मतदान हुआ। जो पांच साल पहले की तुलना में 2.75 प्रतिशत अधिक था। महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से 4.8 प्रतिशत अधिक रही। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाक मतपत्रों की गिनती के बाद संख्या बदल सकती है।
प्रचार के लिए टीवी धारावाहिक का इस्तेमाल कर रही शिवसेना: कांग्रेस
कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की। कांग्रेस का आरोप है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना प्रचार के लिए मराठी टेलीविजन धारावाहिकों का इस्तेमाल कर रही है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत ने कहा कि उन्होंने यहां आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। सावंत ने कहा, मुझसे कहा गया कि यह एक गंभीर मामला है और आवश्यक संज्ञान लिया जाएगा। सावंत ने दावा किया कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पोस्टर कुछ टीवी धारावाहिकों के बाहर शूट हुए दृश्यों में दिखाए गए, जो आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है। कांग्रेस नेता के मुताबिक स्टार प्रवाह चैनल पर 'घरो-घरी माटी-छ्या चूली' के 13 नवंबर के एपिसोड में राजनीतिक पोस्टर दिखाए गए थे। उन्होंने कहा कि 'प्रेमाची गोश्त' के हालिया एपिसोड में भी पोस्टर देखे गए थे। बता दें कि प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार में केवल दो दिन बाकी हैं।
कार्यकर्ताओं को धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर सुलाएंगे: आदित्य ठाकरे
कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने समर्थन करते हुए कहा कि, मीर साहब ने साफ कहा है कि हम सबको देंगे (एलपीजी सिलेंडर 450 रुपये में), हम जुमलेबाजी नहीं करते, हम सबको देंगे- हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आदिवासी, गैर आदिवासी, दलित। बीजेपी की नजर में घुसपैठिए मुसलमान हैं, मीर साहब ने कहा कि हम घुसपैठियों को भी देंगे, मतलब हम उन सभी मुसलमानों को देंगे जो हमारे नागरिक हैं, यहां के मूल निवासी हैं। हम प्रतिबद्ध हैं, हम 450 रुपये में सिलेंडर देंगे और लोग हमारी बातों पर विश्वास भी करते हैं।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | On the statement of Congress Jharkhand state in-charge Ghulam Ahmed Mir, JMM leader Manoj Pandey says, "Mir sahab has clearly said that we will give it to everyone (LPG cylinder for Rs 450), we do not do 'jumlabaazi', we will give it to everyone -… pic.twitter.com/46PtcjOONT
— ANI (@ANI) November 15, 2024
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, विडंबना यह है कि संविधान का सबसे बड़ा उल्लंघन करने वाली और हर दिन सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाली कांग्रेस पार्टी दूसरों के खिलाफ जाकर शिकायत कर रही है। कांग्रेस पार्टी के लिए 'एक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे' एक सांप्रदायिक बयान है, लेकिन 10% मुस्लिम आरक्षण देना धर्मनिरपेक्ष है। उनके लिए उलेमा बोर्ड और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से केवल धर्म के आधार पर की गई अपील धर्मनिरपेक्ष है। जमीयत उलेमा झारखंड की तरफ से सांप्रदायिक अपील करना धर्मनिरपेक्ष है। उनके लिए झारखंड में उनके नेता द्वारा यह कहना कि हम घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देंगे, धर्मनिरपेक्ष है। और अगर कोई इस बात को कहता है, अगर कोई वोट जिहाद कहता है, तो वह सांप्रदायिक है। कांग्रेस पार्टी को सावधान रहना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे चुनाव आयोग से शिकायत करने जाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि उन्होंने हर सीमा पार कर दी है। आज उनका एकमात्र एजेंडा हिंदुओं को बांटना और वोट बैंक जिहाद के नाम पर वोट बैंक को एकजुट करना है।
#WATCH | Delhi | BJP Spokesperson Shehzad Poonawalla says, "The irony of ironies is that Congress party which is the worst violator of the Constitution and which is making communal hate pitches every day is going and complaining about others. For the Congress party 'ek rahenge,… pic.twitter.com/QnuxyWMELG
— ANI (@ANI) November 15, 2024
'बटोगे तो काटोगे' पर वंचित बहुजन अघाड़ी का पलटवार
#WATCH | Buldhana, Maharashtra: On 'Batoge toh Katoge' slogan, Vanchit Bahujan Aghadi (VBA) President Prakash Ambedkar says, "OBCs have already been cut. Their reservation has been cut. This has been done by the BJP...their slogan is only for cutting and they are telling people… pic.twitter.com/3rW0e1xezT
— ANI (@ANI) November 15, 2024
बोकारो में भाजपा पर निशाना साधते हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, वो अभी अपनी सत्ता का 'सदुपयोग' कर रहे हैं...वो जो कहते हैं वो सही है, हम जो कहते हैं वो गलत है।
#WATCH | Bokaro: Jharkhand CM Hemant Soren says, "Wo (BJP) abhi apne power ka 'sadupyog' kar rahe hain...Whatever they say is right, what we say is wrong..." pic.twitter.com/HPmepkwojL
— ANI (@ANI) November 15, 2024
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या अब्दुल सत्तार जैसे नेताओं के लिए प्रचार करना भाजपा की संस्कृति है, जिन्होंने एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में प्रचार किया था। सिल्लोड जिले का हिस्सा है। राज्य मंत्री सत्तार इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।
उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश बनकर के लिए वोट मांगते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे लोगों के लिए प्रचार करना भाजपा की संस्कृति है। अब्दुल सत्तार ने कैमरे पर सुप्रिया सुले के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाजपा ने कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना के लिए भी प्रचार किया। सुरेश बनकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के अब्दुल सत्तार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सिलोड से इस दाग (सत्तार का जिक्र करते हुए) को धोने के लिए एक साथ आना चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान का ककहरा तक नहीं समझते और इसकी कॉपी दिखाते रहते हैं, जबकि उन्हें यह नहीं पता कि डॉ. भीम राव आंबेडकर धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक और तेलंगाना में अल्पसंख्यकों को अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए निर्धारित आरक्षण देना चाहती है। जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी नहीं जानते कि संविधान धार्मिक आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। उन्हें संविधान का ककहरा तक नहीं पता। वह अपनी मोहब्बत की दुकान में नफरत की सामग्री बेचते हैं।’
राहुल गांधी लोकसभा चुनावों के साथ-साथ महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों में भी संविधान की एक प्रति दिखाकर मतदाताओं से कह रहे हैं कि भाजपा इसे बदलना चाहती है और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। जेपी नड्डा ने इस पर कहा, ‘हमें तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति को रोकना होगा। तेलंगाना और कर्नाटक में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण खत्म करके कांग्रेस अल्पसंख्यकों को आरक्षण देना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।’
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने केंद्र और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, महाराष्ट्र की जनता प्रधानमंत्री के बयान पर भरोसा नहीं करती। यह महा विकास अघाड़ी है। हम तीनों साथ हैं। हम एक हैं और हम महाराष्ट्र में आपसे ज्यादा सुरक्षित हैं। और दूसरी बात यह है कि जनता तय करेगी कि किसका रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है...मैंने पहले भी कहा है कि 23 नवंबर के बाद महायुति नहीं रहेगी क्योंकि कोई सीएम नहीं होगा। वे एकनाथ शिंदे को सीएम या एलओपी नहीं बनाएंगे। उन्हें बहुमत नहीं मिलेगा। हम सरकार बना रहे हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "The people of Maharashtra do not trust the Prime Minister's statement. This is Maha Vikas Aghadi. We three are together. We are one and we are safer in Maharashtra than you. And the second thing is that the… pic.twitter.com/hprrprlIQL
— ANI (@ANI) November 15, 2024