फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Health Minister advice, Instead of joining hands, say namaste and RamRam

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री की सलाह- हाथ मिलाने की बजाय कहें नमस्कार और राम-राम

Thu, 05 Mar 2020 01:34 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 01:34 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी सलाह
  • सभी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
Maharashtra Health Minister advice, Instead of joining hands, say namaste and RamRam
राजेश टोपे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथ मिलाने की बजाए राम-राम कहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के खौफ के कारण सभी लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। टोपे ने कहा कि भारत देश की संस्कृति नमस्कार और राम-राम कहने की है। इसलिए लोग हाथ मिलाने की बजाए नमस्कार और राम-राम कहें। महाराष्ट्र में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। किसी को कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को विधान परिषद में कोरोनावायरस पर अल्पकालीन चर्चा हुई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि कोरोना वायरस से मृत्यु दर का प्रमाण 2.50 से 3 प्रतिशत है। कोरोनावायरस के पॉजिटिव लोगों को मास्क का इस्तेमाल करना होता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विमान से विदेश से आने वाले 401 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई थी, इसमें 152 संदिग्ध यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जिसमें 149 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि 3 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में 4 और पुणे में 2 लोग भर्ती

टोपे ने बताया कि फिलहाल राज्य में 6 संदिग्ध मरीज हैं। इसमें से मुंबई में 4 और पुणे में 2 लोग भर्ती हैं। वहीं, बंदरगाहों पर 30 जहाजों से आने वाले 676 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हवाई अड्डे और बंदरगाहों पर 100 प्रतिशत थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। वायरस प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की सूची बनाई जाती है।


 

विशेषज्ञ करेंगे विधायकों का मार्गदर्शन

विधान परिषद सभापति रामराजे निंबालकर ने कोरोनावायरस के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार को अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर विधायकों का विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन के लिए विधानमंडल में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed