{"_id":"5e3cb1b48ebc3ee5ba7df468","slug":"maharashtra-government-prepares-to-impose-mcoca-on-gutkha-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सरकार की गुटखा कारोबारियों पर मकोका लगाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सरकार की गुटखा कारोबारियों पर मकोका लगाने की तैयारी
Fri, 07 Feb 2020 06:09 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र सरकार अवैध गुटखा कारोबार करने वालों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) को लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। राज्य के गृहमंत्री अमित देशमुख ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट में कहा कि सरकार राज्य में गुटखा व्यापार के मास्टरमाइंडों का पता लगाने और उन पर मकोका लगाने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं कि कहीं भी गुटखा का भंडारण न हो सके और न ही इनका परिवहन न हो सके।
विज्ञापन
इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। राज्य में गुटखा की बिक्री और उपभोग पर साल 2012 में प्रतिबंध लगा हुआ है।
