फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Flood, People are catching fish in the strong flow of the dam in Chandrapur Maharashtra

Maharashtra Flood: पेट के लिए दांव पर लगा रहे जिंदगी, तेज बहाव के बीच मछलियां पकड़ते दिखे लोग

Thu, 14 Jul 2022 11:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 11:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पकादिगुड्डम बांध के भारी पानी के बहाव के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Flood, People are catching fish in the strong flow of the dam in Chandrapur Maharashtra
बांध के तेज बहाव में लोग पकड़ रहे मछलियां - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण महाराष्ट्र में कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई हैं। वहीं बांध के तेज बहाव के बावजूद लोग रोजी रोटी के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं क्योंकि चंद्रपुर जिले में पकादिगुड्डम बांध के भारी पानी के बहाव के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे हैं।

विज्ञापन

 

वहीं भारी बारिश के कारण आई बाढ़ मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने के कारण इरई बांध के दरवाजे खोले जाने के बाद महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई।

मुंबई के निचले इलाकों में भरा पानी 
मुंबई और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों पानी भर गया। पूरे शहर में सड़कों पर भीषण जाम के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रे के अप्रभावित रहने से लोगों को थोड़ी राहत है। हार्बर लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही।

बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया
महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर में आज एसडीआरएफ की टीम ने 15 लोगों को बचाया। वे वहां बाढ़ के कारण एक मंदिर में फंस गए थे। राज्य में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।


बाढ़ से रेस्कयू कर निकाला
गुजरात के नवसारी जिले में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा बचाव अभियान जारी है। नवसारी जिले में कावेरी नदी के पास गोलवड और फडवेल गांव के स्थानीय लोग कावेरी नदी के तट पर अचानक आई बाढ़ के कारण फंस गए जिनको रेस्कयू करके निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed