{"_id":"574d0cb34f1c1b0209108d5e","slug":"maharashtra-fire-broke-out-at-central-ammunition-depot-in-pulgaon-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुध डिपो में आग: 17 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुःख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आयुध डिपो में आग: 17 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुःख
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र स्थित वर्धा स्थित फुलगांव में सेना के आयुध डिपो में आग लग गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार हादसे में 2 अधिकारियों समेत 15 डीएससी (डिफेन्स सिक्योरिटी कॉप्स) के जवान मारे गए हैं और करीब 19 जवान घायल हुए हैं। घटना स्थल पर रक्षा मंत्री मनोहर परिकर भी जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं वहां हालात का जायजा लेने जा रहा हूं। वहीं सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी फूलगांव जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस घटना के चलते आस पास के गांव में मौजूद घरों में दरार आ गई है। यहां रहने वलों के मुताबिक जब आग लगी तो बड़ा धमाका हुआ। इसके चलते घरों को काफी नुकसान हुआ है। एक अन्य महिला ने बताया कि बुरी तरह से आग फैल रही थी। मेरे घर की दीवार टूट गई है। दरवाजे भी गिर गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे के चलते आस पास के गांवों पर भी खासा असर पड़ा है और उन्हें खाली करा दिया गया है। यह आयुध डिपो सेना के केंद्रीय डिपो में से एक था। फिलहाल सेना की तरफ से कहा जा रहा है कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि यह युद्ध डिपो सेना के खास डिपो में से एक है। यहां गोला बारूद और आर्टिलरी के प्रयोग में लाए जाने वाल ेबारूद का स्टोरेज भी किया जाता है। यहां बड़ी संख्या में जवान भी तैनात हैं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आग लगने के बाद डिपो के आस पास के आगर गावं, पिपरी और नागझरी के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। अपने ट्वीटर एकाउंट पर उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र के फूलगांव स्थित केंद्रीय आयुध डिपो में लगी आग की वजह से हुई मौत से दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं सभी के परिवारों से है। उन्होंने आगे लिखा है कि मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना करता हूं। मैंने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से भी कहा है कि वे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लें।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी वजह से संपत्ति और जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। मैं जिले के अधिकारियों को हरसंभव मदद करने के लिए आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में आग काबू में है। फणडवीस ने कहा कि मैं हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। संसाधन के साथ साथ प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।