महाराष्ट्रः पुणे के शिवाजीनगर इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के शिवाजीनगर इलाके के पाटिल स्टेट लेन नंबर तीन में स्थित एक झुग्गी बस्ती में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं।
इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, इससे कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
#Visuals from Maharashtra: Firefighting operations are underway in Pune's Shivajinagar where a fire broke out in a slum area at Patil Estate Lane no 3 today. 30 fire tenders are present at the spot. pic.twitter.com/DJWspPMQiw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 28, 2018