{"_id":"673dc646a699f9c16904afea","slug":"maharashtra-election-2024-voting-baramati-ajit-faction-threatened-kill-party-worker-alleges-yugendra-mother-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'अजित गुट ने हमारे कार्यकर्ता को दी जान से मारने की धमकी', युगेंद्र पवार की मां का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'अजित गुट ने हमारे कार्यकर्ता को दी जान से मारने की धमकी', युगेंद्र पवार की मां का आरोप
Wed, 20 Nov 2024 04:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:51 PM IST
सार
Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार की मां ने उनके प्रतिद्वंद्वी राकांपा कार्यकर्ताओं पर धमकाने और चुनाव में धांधली करने के आरोप लगाए। हालांकि, अजित पवार ने इन आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
शर्मिला पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती शहर में मतदान केंद्र के बाहर उस समय तनाव का माहौल बन गया जब, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार की मां ने उनके प्रतिद्वंद्वी राकांपा कार्यकर्ताओं पर धमकाने और चुनाव में धांधली करने के आरोप लगाए। युगेंद्र पवार पार्टी के मुखिया शरद पवार के पोते हैं और अपने चाचा और राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ बारामती सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बारामती पारंपरिक रूप से पवार परिवार का गढ़ रहा है।
हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा: शर्मिला पवार
युगेंद्र की मां शर्मिला पवार ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता को अजित पवार गुट की राकांपा के कार्यकर्तांओं ने धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। शर्मिला पवार ने कहा, 'जब मुझे इसके बारे में जानकारी मिली तो मैं मौके पर पहुंची और देखा कि उनकी पार्टी (राकांपा) के चुनाव चिह्न वाले वोटर स्लिप बांटे जा रहे थे और हमारे लोग धमकाए जा रहे थे।' उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।
सिस्टम को बदनाम करने की कोशिश कर रहीं शर्मिला: किरण गुजर
इस बीच, बारामती में अजित पवार गुट की चुनाव प्रभारी किरण गुजर ने आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह चुनाव अधिकारी नहीं हैं और उन्हें मतदान केंद्र में जाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, 'जहां तक हमारी पार्टी के चिह्न वाले वोटर स्लिप का सवाल है, तो मतदान केंद्र के चुनाव अधिकारी ने क्यों आपत्ति नहीं की? यह दिखाता है कि जब सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है, तो उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।'
विज्ञापन
अजित पवार ने खारिज किए आरोप
उन्होने विपक्ष को चुनौती दी कि वह साबित करे कि स्लिप उनके द्वारा बांटी गई थीं। 1991 से बारामती सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे अजित पवार ने भी आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव आचार संहिता का पालन कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो-