फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra elderly man dies in local train after manhandled by co passenger

Maharashtra: लोकल ट्रेन में सहयात्री के साथ झगड़े में गई बुजुर्ग की जान, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Mar 2023 11:55 AM IST
सार

दोपहर करीब दो बजे कल्याण स्टेशन पर जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन के डिब्बे में एक बुजुर्ग खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना पाकर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
maharashtra elderly man dies in local train after manhandled by co passenger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकल ट्रेन में एक सहयात्री के साथ हुए झगड़े में बुजुर्ग यात्री की मौत का मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के थाणे की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के अनुसार, लोकल ट्रेन के मालवाहक डिब्बे में 65 वर्षीय बुजुर्ग का डिब्बे में मौजूद एक सहयात्री से विवाद हो गया था। विवाद में सहयात्री ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया, जिससे लगी चोट के चलते बुजुर्ग की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान बब्बन हांडे के रूप में हुई है। बब्बन हांडे मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पूर्व कर्मचारी थे। हांडे थाणे के तीतवाला स्टेशन से मुंबई जाने वाली लोकल ट्रेन में चढ़े थे। दोपहर करीब दो बजे कल्याण स्टेशन पर जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन के डिब्बे में एक बुजुर्ग खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना पाकर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर देखा तो बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। इस दौरान डिब्बे में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ा हुआ था। जिसे जीआरपी को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि मृतक बुजुर्ग का आरोपी के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया था, जिससे कोई भारी वस्तु से टकराने से बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई थी। यही चोट बुजुर्ग की मौत का कारण बनी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed