{"_id":"614f46fa8ebc3e0b9d08ebb1","slug":"maharashtra-dgp-sends-proposal-to-suspend-param-bir-singh-home-dept-seeks-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: डीजीपी ने परमबीर सिंह को सस्पेंड करने का भेजा प्रस्ताव, गृह विभाग ने वापस भेजी फाइल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: डीजीपी ने परमबीर सिंह को सस्पेंड करने का भेजा प्रस्ताव, गृह विभाग ने वापस भेजी फाइल
Sat, 25 Sep 2021 09:27 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:27 PM IST
सार
बता दें कि मुंबई और ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त रह चुके सिंह के खिलाफ जबरन वसूली की कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस मामले में दाऊद का खास आदमी भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
परमबीर सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे ने हाल ही में आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह और दूसरे पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की है जिनका नाम उगाही के मामले में सामने आयाहै। हालांकि सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कुछ और विवरण मांगा है। बता दें कि इस मामले में दाऊद का खास आदमी भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
मुंबई और ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त रह चुके सिंह के खिलाफ जबरन वसूली की कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग ने इन मामलों में प्रत्येक आरोपी अधिकारी की भूमिका के बारे में अधिक जानकारी मांगने के लिए डीजीपी के प्रस्ताव को वापस कर दिया।
विज्ञापन
परमबीर सिंह के अलावा, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारियों को प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर एंटीलिया के पास विस्फोटकों से लदी एसयूवी के मामले में एनआईए द्वारा शहर के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद सिंह का मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
होमगार्ड विभाग में तबादला होने के बाद, आईपीएस अधिकारी ने तत्कालीन राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पुलिस अधिकारियों से होटल और बार मालिकों से रिश्वत लेने के लिए कहने का आरोप लगाया था। देशमुख ने इस आरोप से इनकार किया था। लेकिन देशमुख ने बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि सीबीआई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।