फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Corona Update: Mumbai reports 20181 new cases of COVID19 4 deaths today Latest News Update

Mumbai Corona: देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना बेकाबू, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 20181 मामले 

Thu, 06 Jan 2022 08:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Jan 2022 08:00 PM IST
सार

मुंबई में गुरुवार को कोरोना संकमण की वजह से चार मरीजों की मौत भी हुई। यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा फिलहाल 79,260 है।

विज्ञापन
Maharashtra Corona Update: Mumbai reports 20181 new cases of COVID19 4 deaths today Latest News Update
कोरोना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान चार संक्रमितों की मौत भी हुई। यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा फिलहाल 79,260 है। एक दिन में आए मामलों की बात करें, तो मुंबई में गुरुवार को आए मरीजों का आंकड़ा एक रिकॉर्ड है। महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक एक दिन में कभी इतनी बड़ी संख्या में मरीज नहीं मिले। मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 29.90 फीसदी तक पहुंच गई है। परीक्षण किए गए 67,000 नमूनों में से 20,181 नमूनों का परीक्षण सकारात्मक पाया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


वहीं, कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप की तेज रफ्तार के बीच महाराष्ट्र में स्थिति फिर बिगड़ने लगी है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 36,265 नए मामले सामने आए। इस दौरान 13 लोगों की मौतें हुईं और 8,907 डिस्चार्ज किए गए। राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 1,14,847 हो गए हैं। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट की बात करें, तो राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 79 मामले भी रिपोर्ट किए गए।
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के कोरोना अस्पतालों में यदि 40 फीसदी से अधिक बेड भर जाते हैं और ऑक्सीजन की मांग प्रतिदिन 800 मीट्रिक टन से अधिक होती है, तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। फिलहाल लॉकडाउन पर कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि मॉल व सिनेमाघरों को बंद करने की अभी कोई योजना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि फरवरी के मध्य तक कोरोना का पीक होगा। मार्च के मध्य में स्थिति ठीक होने लगेगी। फिलहाल लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।


केंद्रीय मंत्री भारती पवार कोरोना संक्रमित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती पवार ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हो गई और मैं घर पर ही क्वारंटीन हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे अपनी कोविड जांच करा लें और कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। पवार नासिक जिले के डिंडोरी से लोकसभा सदस्य हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिणी मुंबई के लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत, महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और से मुंबई के गोरेगांव से विधायक विद्या जयप्रकाश ठाकुर भी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed