{"_id":"61e5a6cb8a03954e513e634b","slug":"maharashtra-congress-president-nana-patole-gives-controversial-statement-said-i-can-hit-and-abuse-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बोल : 'मैं मोदी को मार सकता हूं..' वाले बयान पर पटोले ने दी सफाई, बोले- ये बातें गुंडे के लिए कहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवादित बोल : 'मैं मोदी को मार सकता हूं..' वाले बयान पर पटोले ने दी सफाई, बोले- ये बातें गुंडे के लिए कहीं
Mon, 17 Jan 2022 10:56 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:56 PM IST
सार
पीएम मोदी को मारने और गाली देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना की है और पटोले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नाना पटोले कुछ लोगों से बात करते दिखाई दे रहे हैं और पीएम का जिक्र करते हुए कह रहे हैं, मैं मोदी को मार सकता हूं और गालियां भी दे सकता हूं। पटोले ने अब विवाद बढ़ने से पहले अपने इस बयान पर सफाई दे दी है।
विज्ञापन
पटोले अपने ऊल-जलूल बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। विदर्भ के भंडारा जिले में मंगलवार को परिषद और पंचायत समिति का चुनाव है। रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। रैली के बाद पटोले ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा, मैं पिछले 30 साल से राजनीति में हूं। लोग पांच साल में अपनी एक पीढ़ी का उद्धार कर देते हैं, लेकिन मेरे नाम पर एक स्कूल नहीं है। मैं हमेशा सबकी मदद करता हूं। मैं मोदी को मार सकता हूं उन्हें गाली भी दे सकता हूं।
विज्ञापन
हालांकि, कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई कि वह एक स्थानीय गुंडा के बारे में बात कर रहे थे, पीएम मोदी के बारे में नहीं। उल्लेखनीय है कि पटोले 10 साल तक भाजपा में थे। भंडारा से सांसद चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पीएम मोदी को मारने और गाली देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना की है और पटोले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पटोले ने दी सफाई
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अब अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने एक स्थानीय गुंडे के बारे में वो बातें कही हैं, उसका नाम भी 'मोदी' है... मैं प्रधानमंत्री पद की गरिमा से अच्छी तरह वाकिफ हूं और मैंने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।
#WATCH | "I spoke about a local goon whose name is also 'Modi'... I am well aware of the dignity of the post of the prime minister and I have not said anything against PM Narendra Modi," says Maharashtra Congress chief Nana Patole on his 'I can hit, abuse Modi' remark pic.twitter.com/Ph5HrJPipY
— ANI (@ANI) January 17, 2022