{"_id":"5da182458ebc3e01542f896a","slug":"maharashtra-cm-devendra-fadnavis-tells-depositors-will-discuss-pmc-bank-issue-with-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक घोटाले के पीड़ितों से मिले सीएम फडनवीस, कहा- पीएम मोदी से करेंगे बात ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमसी बैंक घोटाले के पीड़ितों से मिले सीएम फडनवीस, कहा- पीएम मोदी से करेंगे बात
Sat, 12 Oct 2019 01:05 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने पीएमसी बैंक के उपभोक्ताओं से कहा है कि वह उनकी समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने कहा है कि 13 अक्तूबर के बाद जब भी वह पीएम मोदी से मिलेंगे तो वह इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक के उपभोक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनावी रैली के बाद सीएम फडनवीस से मिला था। सीएम फडनवीस थाने विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा विधायक संजय केलकर के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पीएमसी बैंक घोटाले के पीड़ित उपभोक्ताओं ने सीएम को अपना दुखड़ा सुनाया। सीएम ने धैर्य के साथ उनकी बात सुनी, लेकिन यह भी कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण वह कोई आश्वासन नहीं दे सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह 13 अक्तूबर के बाद पीएम मोदी से मिलेंगे और पीएमसी बैंक के मुद्दे पर उन्होंने पहले से ही एक फाइल तैयार कर रखी है, जिस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर को चुनाव के बाद हम इस मुद्दे पर लगातार कोशिश करेंगे कि समस्या का जल्द समाधान हो।