फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Buldhana 200 people fall ill after consuming 'prasad' at religious event; condition stable news an

Maharashtra: बुलढाना में धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद खाकर बीमार पड़े 200 लोग, गांव भेजी गई डॉक्टरों की टीम

Wed, 21 Feb 2024 01:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 21 Feb 2024 01:01 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, यहां हरिनाम सप्ताह समारोह के दौरान रात को प्रसाद वितरण हुआ। इसे खाकर 200 के करीब गांववाले बीमार हो गए। अधिकतर लोगों ने इस दौरान उल्टी होने और जी मिचलाने की शिकायत की।

विज्ञापन
Maharashtra Buldhana 200 people fall ill after consuming 'prasad' at religious event; condition stable news an
प्रतीकात्मक

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाना में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसाद खाकर करीब 200 लोग बीमार पड़ गए। बताया गया है कि यह कार्यक्रम बुलढाना के लोनार स्थित सोमथाना गांव में मंगलवार को रखा गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यहां हरिनाम सप्ताह समारोह के दौरान रात को प्रसाद वितरण हुआ। इसे खाकर 200 के करीब गांववाले बीमार हो गए। अधिकतर लोगों ने इस दौरान उल्टी होने और मिचली की शिकायत की। इनमें से 142 लोगों को बीबी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, 20 अन्य को लोनार और 35 मरीजों को मेहकर में एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक, सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और कई को बुधवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की एक टीम को गांव में भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रसाद के सैंपल भी इकट्ठा कर लिए हैं। लैब में जांच के बाद इसका विश्लेषण होगा और मामले की इंक्वायरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed