फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Shabd Samman 2026 literary luminaries honor nominations Sept 30 akashdeep thap chhap bhasha bandhu

अमर उजाला शब्द सम्मान: साहित्य की विभूतियों के सम्मान का आठवां पड़ाव, नामांकन शुरू; 30 सितंबर तक प्रविष्टियां

Tue, 08 Sep 2026 04:49 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 08 Sep 2026 04:49 AM IST
सार

अमर उजाला शब्द सम्मान अपने 8वें पड़ाव पर है। वर्ष 2026 के अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में साहित्य जगत की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस साल भी दो आकाशदीप अलंकरण और पांच श्रेष्ठ कृति सम्मान दिए जाएंगे। नामांकन शुरू हो चुके हैं, 30 सितंबर तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Shabd Samman 2026 literary luminaries honor nominations Sept 30 akashdeep thap chhap bhasha bandhu
अमर उजाला शब्द सम्मान 2026 - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2026 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का यह आठवां क्रम होगा। 

विज्ञापन
  • किसी रचनाकार के समग्र अवदान और अनवरत रचनाधर्मिता के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।
  • विज्ञापन
  • वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान... (थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान आैर (भाषा बंधु) हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इस वर्ष छाप (कथा) में उपन्यास को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत कथा वर्ग (कहानी संग्रह/ उपन्यास) को विचारार्थ लिया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।


अब तक किन विभूतियों को मिला है सम्मान
आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल, एमटी वासुदेव नायर, गोविन्द मिश्र, सितांशु यशश्चंद्र, ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी अलंकृत किए जा चुके हैं।


ये भी पढ़ें- 

कोई भी लेखक, प्रकाशक या पाठक भेज सकते हैं प्रस्ताव 

  • शब्द सम्मान के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2025 है।
  • प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 30 सितंबर, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed