फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather monsoon Updates IMD Rainfall prediction landslides Himachal bihar and other states wind typhoon alert

मौसम फिर बदलेगा रंग: 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट; बिहार से हिमाचल तक कैसे रहेंगे हालात?

Tue, 08 Sep 2026 04:58 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/शिमला। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Sep 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
Weather monsoon Updates IMD Rainfall prediction landslides Himachal bihar and other states wind typhoon alert
मौसम - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 15 से अधिक राज्यों में 8 सितंबर से भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। बिहार और ओडिशा जैसे पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना है। दक्षिण गुजरात से उत्तर प्रदेश के मध्य भागों तक निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवात के रूप में हवा चल रही है। इन प्रणालियों के चलते ही मंगलवार से मौसम में बदलाव हो रहा है। 13 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 13 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और 10-13 सितंबर तक उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


बिहार में सामान्य से 55 फीसदी अधिक बारिश
मौसम में इस बदलाव से बिहार में हालात और बिगड़ सकते हैं, जहां पहले से ही 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 29.13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में सितंबर में अब तक सामान्य से 55 फीसदी अधिक 69.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पटना में गांधी घाट और हाथीदह पर गंगा नदी के जलस्तर के उच्चतम बाढ़ स्तर तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने गंगा के निचले इलाकों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भू-राजनीति: ब्रिक्स को पश्चिम-विरोधी छवि से बचाना भारत की असल चुनौती, नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को शिखर बैठक


शिमला में 59 सड़कों पर आवाजाही ठप
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ  रहा, शिमला में शाम के वक्त हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में अब भी 59 सड़कें आवाजाही के लिए बंद रहीं। कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हुई हैं।

पूर्वी भारत में गरज और चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें
आईएमडी के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार यानी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड के सरायकेला-खरसवान जिले में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed