फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Anna Hazare recovering, advised hospital stay for two more days, says aide

महाराष्ट्र: अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, डॉक्टरों ने क्या दी सलाह? किडनी में संक्रमण के बाद हुए थे भर्ती

Thu, 03 Sep 2026 01:24 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 03 Sep 2026 01:24 PM IST
सार

अन्ना हजारे के करीबी सहयोगी ने बताया कि उनकी हालत पहले से बेहतर है, लेकिन अभी वह पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है, ताकि उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
Maharashtra: Anna Hazare recovering, advised hospital stay for two more days, says aide
अन्ना हजारे, सामाजिक कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें अभी पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल में ही रहने और आराम करने की सलाह दी है। उनके करीबी सहयोगी के मुताबिक, अन्ना हजारे को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में अगले दो दिनों तक और निगरानी में रखा जाएगा। 89 वर्षीय अन्ना हजारे को किडनी में संक्रमण (रीनल इंफेक्शन) के इलाज के लिए सोमवार रात मुंबई लाया गया था। उनके खून की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीजेपी के नाम से बनी एक और पार्टी: मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक; जानिए मकसद?
विज्ञापन


डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
सहयोगी के मुताबिक, अन्ना हजारे इस समय ठीक से खाना खा रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार भोजन ले रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम करने को कहा है। बुधवार को उनके सहयोगियों को बताया गया था कि उन्हें दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। अब उनकी छुट्टी पूरी तरह ठीक होने के बाद ही की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने भी अन्ना हजारे की हालत को स्थिर बताया था। उन्होंने कहा था कि अन्ना की सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से मुंबई लाया गया था
अन्ना हजारे को शुरुआत में उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह गांव महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में है। पिछले सप्ताह उन्हें वहां एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था। इसके बाद किडनी में संक्रमण की समस्या सामने आने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।


मुख्यमंत्री फडणवीस ने अस्पताल जाकर जाना हाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की थी। उन्होंने अन्ना हजारे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें- असमः कांग्रेस ने अखिल गोगोई के राइजर दल से तोड़ा नाता, आखिर क्यों जुदा हुईं दोनों पार्टियों की राहें?

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों से मिली पहचान
अन्ना हजारे भारतीय सेना में सेवा देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता बने। उन्होंने ग्रामीण विकास, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया है। 2011 में लोकपाल कानून की मांग को लेकर उनके आंदोलन ने देशभर में बड़ी चर्चा पैदा की थी। इस आंदोलन के दौरान अन्ना हजारे का नाम घर-घर तक पहुंच गया था। उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed