{"_id":"5ea28ce38ebc3e9084664fcb","slug":"maharashtra-an-angry-farmer-destroyed-one-acre-crop-due-to-lack-of-fair-price-in-aurangabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: उचित दाम न मिलने से नाराज किसान ने एक एकड़ फसल को किया नष्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: उचित दाम न मिलने से नाराज किसान ने एक एकड़ फसल को किया नष्ट
Fri, 24 Apr 2020 12:23 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उस्मानाबाद जिले में एक किसान ने अपनी फसल के लिए उचित दाम न मिलने पर अपनी पूरी फसल को ही नष्ट कर दिया। दरअसल, किसान एक व्यापारी की ओर से बाजार की कीमत का महज 60 फीसदी देने की पेशकश से नाराज था जिसके बाद उसने एक एकड़ भूमि में उपजी पत्तागोभी की अपनी पूरी फसल नष्ट कर दी।
विज्ञापन
उमेर्गा तहसील के जगदलवाड़ी गांव के निवासी उमाजी चव्हाण ने कहा कि किसानों से सब्जियां खरीदने वाले व्यापारियों ने जिस कीमत की पेशकश की वह इतनी कम थी कि उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा और उसने पूरी फसल को नष्ट करने का अत्यंत कठिन कदम उठाया।
विज्ञापन
चव्हाण ने शुक्रवार को बताया कि मैने ट्रैक्टर और रोटर की मदद से पत्तागोभी का पूरा खेत नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से सब्जियों की मांग, ढुलाई और बिक्री किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू हुए करीब एक महीना हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने अपने गांव से 20 किलोमीटर दूर उमेर्गा के बाजार में पत्तागोभी बेचने की कोशिश की थी। हमें 50 किलोग्राम पत्तागोभी के लिए 20 रुपये की पेशकश की गई। मुझे जो कीमत दी जा रही थी वह बाजार के सामान्य बिक्री कीमत का करीब 60 फीसदी है।
चव्हाण ने कहा कि मैंने एक एकड़ खेत में पत्तागोभी की खेती के लिए करीब एक लाख रुपये खर्च किए थे। मैंने निवेश पर उचित रिटर्न की उम्मीद की थी लेकिन मुझसे फसल को उस कीमत पर बेचने को कहा गया जिससे लागत का 50 फीसदी भी ऊपर नही होता।
उन्होंने कहा कि सोलापुर और हैदराबाद में बड़े बाजार हैं जहां मुझे उचित कीमत मिली होती। लेकिन सोलापुर मेरे गांव से 100 किलोमीटर और हैदराबाद 200 किलोमीटर दूर है। बंद के बीच इन शहरों तक परिवहन मुश्किल है।
गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों के लिए कम दामों पर अनाज का वितरण
महाराष्ट्र सरकार ने 3 करोड़ भगवा राशन कार्ड धारक (गरीबी रेखा से ऊपर के लोग) के लिए 3 किलोग्राम गेहूं 8/ किग्रा की दर से एवं 2 किग्रा चावल 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मई और जून के लिए वितरण करने का फैसला लिया है। लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन अनाज का वितरण किया जाएगा।