{"_id":"67446d8c89e385ea71053b71","slug":"maharashtra-aaditya-thackeray-elected-as-leader-of-the-legislature-party-of-shiv-sena-ubt-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिवसेना UBT विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे, विधानसभा में पार्टी नेता बने भास्कर जाधव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिवसेना UBT विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे, विधानसभा में पार्टी नेता बने भास्कर जाधव
Mon, 25 Nov 2024 05:59 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:59 PM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) की आज हुई बैठक में भास्कर जाधव को विधानसभा में पार्टी का नेता और सुनील प्रभु को मुख्य सचेतक चुना गया। वहीं पार्टी प्रमुख के बेटे और वर्ली से निर्वाचित विधायक आदित्य ठाकरे को शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन
शिवसेना UBT विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में एकतरफ जहां महायुति फिर से सरकार बनाने में जुट गई है, वहीं विपक्ष में मौजूद महा विकास अघाड़ी की घटक दल शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने अपने जीते विधायकों के साथ बैठक कर विधायक दल का नेता, विधानसभा में पार्टी के नेता और मुख्य सचेतक का चुनाव किया है।
शिवसेना UBT विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) की आज हुई बैठक पर पार्टी नेता अंबादास दानवे ने कहा कि, बैठक में भास्कर जाधव को विधानसभा में पार्टी का नेता और सुनील प्रभु को मुख्य सचेतक चुना गया। आदित्य ठाकरे को शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल का नेता चुना गया।
विधानसभा चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। महायुति गठबंधन के तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी क्रमश: राज्य की शीर्ष तीन पार्टियां हैं। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही हासिल की है। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें विधानसभा चुनाव में जीती है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अन्य दलों का प्रदर्शन
वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाली अन्य राजनीतिक दलों की बात करें, तो इसमें समाजवादी पार्टी ने और जन सुराज्य शक्ति ने दो-दो सीटें जीतीं हैं। जबकि राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, एआईएमआईएम, सीपीआई (एम), पीडब्ल्यूपीआई, राजर्षि साहू विकास अघाड़ी को एक-एक सीटें मिली हैं। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी।

#WATCH | Mumbai | On the Shiv Sena (UBT) meeting today, party leader, Ambadas Dance says, "In the meeting, Bhaskar Jadhav was chosen as the party's leader in the legislative assembly and Sunil Prabhu as the chief whip. Aaditya Thackeray elected as leader of the legislature party… pic.twitter.com/zOzrJ7PM4i
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 25, 2024
विधानसभा चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। महायुति गठबंधन के तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी क्रमश: राज्य की शीर्ष तीन पार्टियां हैं। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही हासिल की है। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें विधानसभा चुनाव में जीती है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अन्य दलों का प्रदर्शन
वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाली अन्य राजनीतिक दलों की बात करें, तो इसमें समाजवादी पार्टी ने और जन सुराज्य शक्ति ने दो-दो सीटें जीतीं हैं। जबकि राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, एआईएमआईएम, सीपीआई (एम), पीडब्ल्यूपीआई, राजर्षि साहू विकास अघाड़ी को एक-एक सीटें मिली हैं। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन