{"_id":"618854ffed924965067297ca","slug":"maharashtra-67-year-old-man-maked-a-new-record-completed-the-journey-of-3600-km-in-12-days-by-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड : नासिक के रहने वाले 67 वर्षीय शख्स की जिंदादिली, साइकिल से 12 दिन में पूरा किया 3600 किमी तक का सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिकॉर्ड : नासिक के रहने वाले 67 वर्षीय शख्स की जिंदादिली, साइकिल से 12 दिन में पूरा किया 3600 किमी तक का सफर
Mon, 08 Nov 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Nov 2021 04:06 AM IST
सार
महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले 67 वर्षीय भराज ने अपने कुछ साथियों के साथ साइकिल पर श्रीनगर से कन्याकुमारी के बीच 3600 किलोमीटर का सफर महज 12 दिन 18 घंटे 57 मिनट में तय किया। उन्होंने ये कारनामा महज 12 दिनों में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले मोहिंदर सिंह भराज ने एक बार फिर इस बात को सच कर दिखाया है कि जिंदादिल लोगों के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। दरअसल, 67 वर्षीय भराज ने अपने कुछ साथियों के साथ साइकिल पर श्रीनगर से कन्याकुमारी के बीच 3600 किलोमीटर का सफर महज 12 दिन 18 घंटे 57 मिनट में तय किया। उन्होंने ये कारनामा महज 12 दिनों में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
बकौल मोहिंदर, मैंने बुजुर्ग लोगों में नकारात्मकता देखी है लेकिन मैं हमेशा सकारात्मक सोच रखने वाला इंसान हूं। इसलिए मेरे दोस्त 18 से 45 साल के युवा हैं। मैं स्वयं को बुजुर्ग के बजाय 67 साल का युवा सुनना पसंद करता हूं। मोहिंदर और उनकी टीम ‘रेस अगेंस्ट एज के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी के सफर पर निकली है। मोहिंदर और उनकी टीम रविवार रात 2 बजे कन्याकुमारी पहुंची थी। अभी वे कन्याकुमारी से वापस महाराष्ट्र की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मोहिंदर ने कहा कि उनकी यात्रा बेहद रोमांचक रही। श्रीनगर की कड़कड़ाती ठंड से उनकी यात्रा शुरू हुई, जो झांसी की गर्मी से बेंगलुरु की बारिश को झेलते हुए कन्याकुमारी पहुंची। उन्होंने बताया, बतौर साइकिल सवार मैंने अपनी खुराक पर बहुत ध्यान दिया क्योंकि साइकिल चलाने में प्रतिदिन 10 हजार कैलोरी खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन
मेरे साथ टीम में कुल 6 लोग थे। मैं भविष्य में भी साइकिल चलाना जारी रखूंगा। साथ ही लंबी दूरी वाली यात्राओं को भी करते रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। कहा, एक प्रेरक के तौर पर मेरी यात्रा अभी और लंबी जाएगी।