{"_id":"66b42a9c181abeb78a0a11f7","slug":"maharashtra-17-hospitalised-after-ammonia-gas-leak-at-pune-food-processing-unit-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ammonia Gas Leak: पुणे खाद्य प्रसंस्करण इकाई में अमोनिया गैस रिसाव, 17 लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ammonia Gas Leak: पुणे खाद्य प्रसंस्करण इकाई में अमोनिया गैस रिसाव, 17 लोग अस्पताल में भर्ती
Thu, 08 Aug 2024 07:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुणे जिले के यवत क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई के 17 कर्मचारियों को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी वजह प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यवत के पास भांडगांव में स्थित इकाई में रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं और इसके लिए 18 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान की आवश्यकता होती है, जिसे अमोनिया का उपयोग करके बनाए रखा जाता है। यवत पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि बुधवार को एक खंड में अमोनिया का रिसाव हुआ। घटना के समय 25 लोग काम कर रहे थे। इनमें जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
विज्ञापन
देशमुख ने बताया कि गैस रिसाव की चपेट में 17 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। वह उस जगह के काफी करीब थी, जहां से रिसाव हुआ। रिसाव के बाद मुख्य रेगुलेटर को बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। 16 कर्मचारियों की हालत स्थिर है। सीधे गैस के संपर्क में आने वाली महिला का आईसीयू में इलाज चल रहा है। वह निगरानी में है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन