{"_id":"601bf589295c76535569ce2c","slug":"maha-mob-attacks-cops-frees-man-accused-of-chain-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भीड़ ने हमला कर चेन झपटने वाले को छुड़ाया, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भीड़ ने हमला कर चेन झपटने वाले को छुड़ाया, तीन पुलिसकर्मी घायल
Thu, 04 Feb 2021 06:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अम्बिवली उपनगर में एक भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया और चेन झपटने वाले को छुड़ा लिया। घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर वसई विरार कमिनश्नरी की अपराध शाखा का एक दल, चेन झपटने वाले एक बदमाश को पकड़ने ईरानी पाड़ा क्षेत्र में गया था और आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस कर्मी दो जीप में लौट रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि एक रेलवे क्रॉसिंग पर जब जीप रुकी तब महिलाओं समेत स्थानीय लोगों की भीड़ पुलिस पर लोहे की छड़ें और डंडे लेकर टूट पड़ी। एक जीप वहां से निकलने में कामयाब रही लेकिन दूसरी जीप को भीड़ ने घेर लिया और आरोपी को बाहर निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। खड़कपाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।