{"_id":"5d242ec08ebc3e6cf35f927a","slug":"madhya-pradesh-up-ats-team-has-arrested-a-couple-from-bhopal-with-fake-identification-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस की भोपाल में छापेमारी, नक्सल संबंधित सामग्री के साथ एक जोड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एटीएस की भोपाल में छापेमारी, नक्सल संबंधित सामग्री के साथ एक जोड़ा गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2019 01:06 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी एटीएस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने मध्यप्रदेश के भोपाल से एक जोड़े को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने उनके पास से नकली पहचान पत्र और नक्सल साहित्य बरामद किया है। दोनों को भापाल से ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा।
भोपाल से गिरफ्तार किए इस जोड़े पर आरोप है कि ये नक्सली समूहों से जुड़े हुए हैं। दोनों की गिरफ्तारी भोपाल के शाहपुरा इलाके से की गई। जांच में पाया गया है कि साल 2018 में यह जोड़ा नक्सली गुरिल्लाओं से मिला था।
इंटेलीजेन्स ब्यूरो के पास इस बैठक की फुटेज मौजूद है जहां नक्सली संगठन के पुनरुत्थान के बारे में चर्चा की जा रही है। इन पर नक्सली विचारधारा और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
इस जोड़े की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने यूपी के देवरिया और कानपुर में छापेमारी कर इस जोड़े से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है। सभी गिरफ्तार लोगों के मोबाईल फोन , लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं जो कि नक्सली समूह से जुड़े हुए हैं।
गिरफ्तार किए गए जोड़े का नाम मनीष श्रीवास्तव और उसकी पत्नी वर्षा उर्फ अनीता श्रीवास्तव है। जो दो वर्षों से भोपाल में किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बेरोजगार थे पर पिछले दो वर्षों से लगातार किराया दे रहे थे।

Madhya Pradesh: Uttar Pradesh ATS team has arrested a couple from Bhopa with fake identification papers and in possession of Naxal literature; Couple taken on transit remand to Lucknow.
— ANI (@ANI) July 9, 2019