फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh Election Commission issues notice to BJP candidate Imarti Devi Kamal Nath

मध्य प्रदेश : चुनाव आयोग ने भाजपा नेता इमरती देवी को नोटिस भेजा, 48 घंटे के भीतर मांगा जवाब

Tue, 27 Oct 2020 04:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Election Commission issues notice to BJP candidate Imarti Devi Kamal Nath
इमरती देवी

चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को राजनीतिक प्रतिद्वंदी को पागल कहने और उनके परिवार की महिला सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग ने 48 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। अगर इमरती देवी ने आयोग द्वारा दी गई समय-सीमा के अंदर जवाब नहीं दिया, तो फिर आयोग इस संदर्भ में उचित कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन

 


बीते दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता इमरती देवी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी थी। इस पर विवाद बढ़ जाने के बाद चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। कमलनाथ द्वारा नोटिस का जवाब दिए जाने के बाद आयोग ने कहा कि उन्होंने भाजपा महिला प्रत्याशी के लिए आइटम जैसे शब्द का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार के नियमों को उल्लंघन किया है। आयोग ने कमलनाथ को सलाह देते हुए कहा कि किसी जनसभा को संबोधित करने के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें, खासकर जब आचार संहिता लागू हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना नाम लिए राजनीतिक प्रतिद्वंदी पर टिप्पणी की 
कमलनाथ की टिप्पणी के जवाब में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ने एक वीडियो में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को बिना नाम लिए पागल कहा था। साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंदी के परिवार की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। हालांकि, इस वीडियो में इमरती देवी ने किसी का नाम नहीं लिया था। फिर भी माना जा रहा है कि उन्होंने यह टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर की थी। 
चुनाव आयोग ने नेता की पहचान बताने से इनकार कर दिया। आयोग ने कहा कि वह यह नहीं जानता कि इमरती देवी यह किसके लिए कह रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed