फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Congress Leader Jitu Patwari posts again fake photo of pm Narendra Modi

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर दोबारा की पीएम मोदी की गलत फोटो पोस्ट, विवाद बढ़ने पर हटा दी तस्वीर

Sun, 09 Aug 2020 01:35 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 09 Aug 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress Leader Jitu Patwari posts again fake photo of pm Narendra Modi
Jitu patwari - फोटो : फाइल फोटो

विधायक जीतू पटवारी ने देश की अर्थव्यवस्था, किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, प्रवासी मजदूरों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो के पोस्ट करने से मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीतू पटवारी के इस पोस्ट में पीएम मोदी अपने हाथ में कटोरा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ शनिवार सुबह एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने देश के हालात को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा था। 

विज्ञापन

 
बीजेपी का आरोप है कि प्रधानमंत्री की इस तस्वीर से छेड़छाड़ कर यह फोटो तैयार किया गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी के नेता शैलेंद्र शर्मा ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से इसकी शिकायत की है। जिस पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी से जवाब तलब करने की बात कही है. उन्होंने प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिख कर प्रधानमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है
विज्ञापन

 
अपने ट्विटर हैडल से जीतू पटवारी ने हटा दी तस्वीर
विवाद बढ़ने पर जीतू पटवारी ने देर शाम अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में कटोरा लेने वाली इस तस्वीर को हटा दिया है। बता दें कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक विमान के अंदर की लग्जरी तस्वीर शेयर की थी। साथ ही यह दावा किया था कि यह प्रधानमंत्री का विमान है और तस्वीर उस विमान के अंदर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतू पटवारी द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर वायरल हो गई थी और इसे कई बार रिट्वीट भी किया गया था। बाद में पीआईबी ने पूरे मामले की पड़ताल करने पर इस तस्वीर को गलत ठहराया था। बहरहाल पहले प्रधानमंत्री मोदी के विमान की गलत फोटो शेयर करने को लेकर विवादों में आए जीतू पटवारी की अब पीएम मोदी के हाथ में कटोरा लेकर फोटो पोस्ट करने को लेकर लोगों के हाथों ट्रोल हो रहे  हैं और उनका सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed