Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delimitation a Threat to Democracy': Rahul Gandhi After Meeting Stalin

'परिसीमन लोकतंत्र के लिए खतरा': स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल बोले- डीएमके के फैसले की जानकारी नहीं

Sun, 29 Nov 2026 06:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Delimitation a Threat to Democracy': Rahul Gandhi After Meeting Stalin
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके नेता एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिसीमन के खिलाफ है और इस संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। राहुल गांधी ने आशंका जताई कि परिसीमन बिल पास होने से सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि पूरे देश को नुकसान होगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का पूरा फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि इस तरह सीटें बढ़ाई गईं तो यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो सकता है। कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी चिंताओं से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को अवगत करा चुकी है। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को तमिल विरोधी ताकत बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को तमिलनाडु के हितों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने परिसीमन से होने वाले संभावित नुकसान को लेकर भी चिंता जताई। वहीं, परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पार्टी के फैसले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि डीएमके का आगे का रुख क्या होगा । मैं आपको वही बता रहा हूं, जिस पर हमारी चर्चा हुई और जो बात हमने एमके स्टालिन जी से कही। हमने डीएमके नेता को बताया कि यह तमिल संस्कृति, तमिल भाषा, तमिल लोगों, भारतीय लोकतंत्र और पूरे भारत के लिए खतरा है। स्टालिन को सभी देशभक्त लोगों की तरह इस खतरे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस एक तमिल विरोधी ताकत है। आरएसएस तमिल सभ्यता की अवधारणा का विरोध करता है। एक बार बीजेपी ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 कर दी और देश के निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन कर दिया, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसके बाद तमिल संस्कृति और तमिल भाषा पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू होगा। मेरी इस बात को याद रखिएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed