फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lyricist Doctor Kunwar honored with Vipulam award

विपुलम सम्मान से नवाजे गए गीतकार व कवि डॉ. कुंवर बेचैन

Sun, 11 Nov 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Nov 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
Lyricist Doctor Kunwar honored with Vipulam award
कुंअर बेचैन
देश के बड़े कवि एवं गीतकार डॉ. कुंवर बेचैन को शनिवार को विपुलम सम्मान से नवाजा गया। विपुलम फाउंडेशन की ओर से गोमती नगर के विपुलम पार्क में हुए समारोह में संस्था के अध्यक्ष डॉ. आत्मप्रकाश मिश्र, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में उन्हें सम्मान दिया गया।  उन्हें 21 हजार रुपये नकद, अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में विपुलम् विदुषी सम्मान आगरा की डॉ. रुचि चतुर्वेदी और विपुलम युवा सम्मान प्रयागराज के डॉ. श्लेष गौतम को दिया गया। दोनों को 11-11 हजार रुपये की राशि के साथ अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 2004 से लगातार देश के चर्चित कवियों को यह सम्मान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सम्मान पाने वाले डॉ. कुंवर बेचैन ने कवियों के प्रकार पर चर्चा करते हुये कहा कि आजकल के कवियों की रचनाएं सामाजिक मुद्दों पर रहती हैं, जिनसे सुनने वाले जुड़ते हैं। ऐसी ही रचनाओं का दौर है जो समझ में आएं और जुबां पर चढ़ जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed