श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2018: शाम होते ही जगमगा उठे मंदिर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा देश जन्माष्टमी के रंग में रंगा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है, वहीं दिल्ली में भी श्रद्धालुओं से मंदिर पटे पड़े हैं। देश के बाकी अन्य हिस्सों में भी लोग अपने-अपने ढंग से इस त्योहार को मना रहे हैं।
मुंबई में दही हांडी का कार्यक्रम चल रहा है तो दिल्ली में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है। यूं तो दिल्ली के सभी मंदिरों की शोभा आज देखने लायक है लेकिन इस्कॉन मंदिर को विशेष रूप से आज जन्माष्टमी के लिए सजाया गया है। उधर, मथुरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
देश के जानेमाने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी जन्माष्टमी के मौके पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए रेत पर कान्हा की आकृति बनाई है। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में भी जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जुट रहे हैं और अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के सामने माथा टेक रहे हैं। मंदिरों में बाल कृष्ण और राधा रानी बनी लड़कियों को देखना एक अलग ही सुख का अनुभव कराता है।
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां के मंदिरों में भारी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक देश के कई बड़े नेताओं ने जनता को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की लोगों को बधाई दी।
#WATCH: #KrishnaJanmashtami being celebrated at Delhi's ISKCON Temple pic.twitter.com/OGhwhR3mK7
— ANI (@ANI) September 3, 2018
Visuals of #KrishnaJanmashtami being celebrated in ISKCON Temple, Guwahati. #Assam pic.twitter.com/e8bPbK5NBw
— ANI (@ANI) September 3, 2018
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, मटकी फोड़ चुराय ले गयो माखन मोरो कन्हैया जैसे भजनों पर सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जगह-जगह हो रहे संकीर्तनों में महिलाएं जमकर नृत्य कर रही हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में ही नहीं, बल्कि लोगों ने घरों पर भी भजन-संकीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व पर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के लिए व्रत रखा है और मंदिरों में जाकर विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में लोगों का तांता लगा हुआ है।
16 कलाओं वाले कृष्ण के बारे में क्या कहता है पंचांग, क्या आप में भी हैं ऐसे गुण?
सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण की आरती हो रही है। श्रद्धालु भी खुशी से नाच-गा रहे हैं। हांडी फोड़ने के लिए मुंबई के अलग-अलग जगहों से टीमें भी जुटने लगी हैं। नेपाल में भी जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था। ललितपुर में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
Visuals of #KrishnaJanmashtami celebrations from Amritsar's Durgiana Temple. #Punjab pic.twitter.com/ulGO570jDl
— ANI (@ANI) September 3, 2018
#Maharashtra: One person injured during #DahiHandi celebrations in Thane, admitted to nearby hospital. #Janamashtmi pic.twitter.com/wlB7zhbMFu
— ANI (@ANI) September 3, 2018
मथुरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के इस्कॉन मंदिर को जन्माष्टमी के लिए सजाया गया। वहीं अजमेर में बच्चे कान्हा के ड्रेसअप में नजर आएं। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी जन्माष्टमी की बधाई दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की लोगों को बधाई दी। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर कान्हा की आकृति बनाई।
#Janmashtami : May Lord Krishna bless you with Love ,Peace, Happiness and Prosperity. My SandArt at Bhubaneswar airport.#HappyJanmashtami pic.twitter.com/BSpXCl6Jdt
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) September 3, 2018
shri krishna janmashtami 2018 : क्या कहती है कान्हा की कुंडली?
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व पर सोमवार को सुबह से ही मंदिरों को जन्मोत्सव के लिए विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण व राधा के अलावा अन्य देवी-देवताओं की भी झांकियां बनाई गईं हैं। सुबह से ही इन मंदिरों को श्रद्धालु सजाने में व्यस्त रहे। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण व राधा की मूर्तियों को सजाया जा गया है। कहीं-कहीं तो मंदिरों को गुब्बारों से भी सजाया गया है। वहीं दोपहर बाद से ही प्रसाद बनाना शुरू कर दिया गया जो श्रीकृष्ण जन्म पर लोगों को प्रसाद के तौर पर बांटा जाने वाला है।
Janmashtami greetings to everyone.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2018
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!
I extend my warm greetings and good wishes to the people of our country on the auspicious occasion of Janmashtami. Janmashtami marks the birth of Lord Krishna has a special religious importance in our country. #Janmashtami pic.twitter.com/pui5U6A2tP
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 3, 2018
वहीं पुलिस विभाग द्वारा भी जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। ताकि किसी भी तरह की कोई घटना न हो। महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी मंदिरों में लगाई गई।