फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   loksabha news and updates Security breach in Parliament mps reacts on the attack

'हमारे साथ कुछ भी हो सकता था': संसद हमले की 22वीं बरसी पर हुई घटना को लेकर डरे सांसद, जानें किसने क्या कहा

Wed, 13 Dec 2023 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Dec 2023 03:28 PM IST
सार

लोकसभा में बुधवार को दर्शकदीर्घा से दो लोगों के कूदने की घटना ने सांसदों को डरा दिया। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और डिंपल यादव ने इसे लेकर बयान दिया है। दोनों ने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक का मसला है।

विज्ञापन
loksabha news and updates Security breach in Parliament mps reacts on the attack
Security breach in Parliament - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा में बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोगों के कूदने की घटना ने सांसदों को डरा दिया। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और डिंपल यादव ने इसे लेकर बयान दिया है। दोनों ने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक का मसला है।
विज्ञापन


सांसदों ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद कार्ति चितंबरम ने मीडिया से बात करते हुए लोकसभा में हुए इस घटना का विवरण दिया। उन्होंने कहा, 'अचानक दर्शक दीर्घा से दो 20 वर्षीय लड़कों ने छलांग लगा दी। दोनों के हाथों में कनस्तर था, जिसमें पीले रंग का पाउडर था। उनमें से एक स्पीकर की तरफ बढ़ रहा था। उनलोगों ने नारेबाजी भी किए। धुंआ हानिकारक भी हो सकता था। यह संसद में सुरक्षा में हुई चूक का गंभीर मामला है। घटना 13 दिसंबर को हुई है. यह वही दिन है जब 2001 में संसद भवन पर हमला किया गया है।'
विज्ञापन


संसद में सुरक्षा में हुई चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने  कहा, 'जो भी संसद में आए, वे या तो दर्शक थे या पत्रकार। उनके पास टैग नहीं था। मुझे लगता है कि सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'दो युवाओं ने लोकसभा में छलांग लगा दी। उन्होंने कुछ फेंका जिससे गैस निकलने लगा। सांसदों ने उन्हें पकड़ा, बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें बाहर ले गए। सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि आज 2001 में संसद भवन में हुए हमले की बरसी है।'


शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'जब उनलोगों ने छलांग लगाई तब पीछे की सभी बेंच भरी हुई थी, इसलिए वह पकड़े गए। दो मंत्री सदन के अंदर थे।' 



टीएमसी सांसद सुदीप बंधोपाध्याय ने इस घटना को भयानक अनुभव बताया है। उन्होंने कहा, किसी को भी उनके मकसद का अंदाजा नहीं था। वह ऐसा क्यों कर रहे हैं यह भी नहीं मालूम। हम सदन से तुरंत बाहर निकल गए। यह सुरक्षा में चूक है। वह सदन के भीतर धुंआ छोड़ने वाले उपकरण लेकर कैसे आ सकते हैं?
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed