फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha election mahavikas aghadi seat sharing meeting done know details

Maharashtra: सीट बंटवारे को लेकर MVA की बैठक समाप्त; संजय राउत बोले- सब कुछ तय है, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं

Wed, 06 Mar 2024 06:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Mar 2024 06:18 PM IST
सार

सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत ने कहा कि सीट बंटवारा हो चुका है। यह बहुत अच्छे से पूरा हुआ। उनके (प्रकाश अंबेडकर) प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अगर जरूरत पड़ी तो बाद में इस पर बैठक होगी।

विज्ञापन
Loksabha election mahavikas aghadi seat sharing meeting done know details
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के सीट-बंटवारे को लेकर आज बैठक हुई। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। एमवीए में शामिल पार्टियों उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की नेतृत्व वाली एनसीपी-शरदचंद्र पवार के बीच सीट बांटवारे को लेकर कई दिनों से अहम बातचीत चल रही है। एमवीए में शामिल होने के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


समाप्त हुई एमवीए की बैठक
एमवीए की लोकसभा सीट-बंटवारें की बैठक समाप्त होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे सीधे बाहर चले गए। सीट बंटवारे की बैठक समाप्त होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मीडिया से बात की। 
विज्ञापन


संजय राउत ने बताया, "आज महाविकास अघाड़ी दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। शरद पवार, उद्धव ठाकरे, जयंत पाटिल, जीतेंद्र अव्हाद भी इस बैठक में शामिल हुए। वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रकाश अंबेडकर भी इस बैठक में मौजूद थे। महाराष्ट्र में हम एकसाथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जहां तक सीट-बंटवारे की बात है, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। लगभग सबकुछ तय हो चुका है।"
विज्ञापन
विज्ञापन



सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत ने कहा, "सीट बंटवारा हो चुका है। यह बहुत अच्छे से पूरा हुआ। उनके (प्रकाश अंबेडकर) प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अगर जरूरत पड़ी तो हम बाद में इस पर बैठक करेंगे।"

इस दिन होगी अगली बैठक
एमवीए की बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "बैठक अच्छी रही और आशा करता हूं कि इसका परिणाम भी अच्छा रहे। वीबीए प्रमुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ऐसा कुछ भी नहीं है। अगली बैठक जल्द होगी। सीट बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी की अगली बैठक नौ मार्च को होगी।"


सीट बंटवारे की बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह सोच रहे हैं कि कैसे वह (अमित शाह) कांग्रेस पर उंगली कर रहे थे, जबकि उनका बेटा क्रिकेट संस्था का वरिष्ठ पदाधिकारी पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed