Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls 2024 BJP appoints party election incharge Co-In-Charges in Many States

BJP: 10 राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रभारी नियुक्त, दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र और धनखड़ को दिल्ली की जिम्मेदारी

Thu, 28 Mar 2024 05:38 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Mar 2024 05:38 AM IST
सार

भाजपा ने हरियाणा सरकार में मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु को असम, ओपी धनखड़ को दिल्ली तो यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024 BJP appoints party election incharge Co-In-Charges in Many States
JP Nadda - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने बुधवार को 10 राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी ने पिछले महीने पार्टी के उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया थ। अब उनकी मदद के लिए पार्टी ने लोकसभा टिकट पाने में नाकाम रहे रमेश विधूड़ी, विधायक संजीव चौरसिया और संजय भाटिया को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


पार्टी ने हरियाणा सरकार में मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु को असम, ओपी धनखड़ को दिल्ली तो यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा, अभय पाटिल को तेलंगाना, नलिन कोहली को नगालैंड, देवेश कुमार को मिजोरम, अजीत गोपछड़े को मणिपुर, एम चुबा आओ को मेघालय का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया को सह प्रभारी बनाया गया है। डॉक्टर अलका गुर्जर को दिल्ली का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।  छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को दी गई है जबकि रघुनाथ कुलकर्णी को अंडमान निकोबार का सह प्रभारी बनाया गया है। नलिन कुमार कटील को केरल का सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में होंगी 21 हजार नमो संवाद सभाएं
उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक 48 सीट वाले महाराष्ट्र में भाजपा ने 45 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत पार्टी के स्टार प्रचारकों की जनसभाओं के अलावा प्रदेश भाजपा की ओर से भी 21 हजार 'नमो संवाद' सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनके जरिये भाजपा के कार्यकर्ता एक करोड़ मतदाताओं से सीधे वार्तालाप करेंगे। महाराष्ट्र भाजपा के महामंत्री विक्रांत पाटिल ने बताया कि नमो संवाद सभाओं में मोदी सरकार के 2014 से पहले के भारत और नए भारत की तुलनात्मक तस्वीर पेश की जाएगी। भाजपा के सहप्रवक्ता ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि 21 हजार 300 शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाली इन सभाओं में 300 से अधिक वक्ता भाग लेंगे और प्रतिदिन सात से आठ सभाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, ग्रामीण इलाकों में 'नमो चौपाल' जैसे कार्यक्रम होंगे, जबकि युवाओं से बातचीत के लिए 'कॉफी विथ यूथ' का आयोजन किया जाएगा।

स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी और रविकिशन

महाराष्ट्र भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं के साथ भोजपुरी फिल्म स्टार व सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन भी शामिल हैं। लेकिन, आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल निरहुआ को स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान नहीं मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े के अलावा हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण भी भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे।



गरबा की वैश्विक लोकप्रियता लगातार बढ़ रही : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय गुजराती नृत्य गरबा को जीवन, संस्कृति और भक्ति का उत्सव करार दिया। उन्होंने कहा कि गरबा की वैश्विक लोकप्रियता बढ़ रही है। गरबा को पिछले साल छह दिसंबर को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया था। पिछले दिनों पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में इस उपलब्धि का शिलालेख प्रमाणपत्र सौंपा गया। पीएम ने कहा, मुझे खुशी है कि कुछ दिन पहले पेरिस में शिलालेख प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया था। वहीं, पेरिस में एक यादगार गरबा नाइट का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय ने शिरकत की। प्रधानमंत्री ने पोस्ट के साथ ही आयोजन की कुछ तस्वीरें भी साझा की। गुजरात का गरबा नृत्य इस सूची में शामिल होने वाला भारत की 15वीं धरोहर (आईसीएच) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed