फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls 2024 Amit Shah Tripura Rally BJP CM Manik Saha news in hindi

Elections 2024: त्रिपुरा में अमित शाह की रैली आज, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Mon, 15 Apr 2024 02:13 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 02:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा, आईपीएफटी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग और त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन जैसे कई नेता रैली में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024 Amit Shah Tripura Rally BJP CM Manik Saha news in hindi
त्रिपुरा पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार रात त्रिपुरा पहुंचे। पार्टी के एक वरिष्ट  वह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चल रहे अभियान में भाग लेने के लिए शामिल हुए हैं। यहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शाह का स्वागत किया। 
विज्ञापन


भाजपा के राज्य महासचिव अमित रक्षित ने कहा, 'अमित शाह रविवार रात प्रदेश में पहुंचे। वह सोमवार को उनाकोटी जिले के कुमारघाट में त्रिपुरा पूर्वी लोकसभासीट पर हमारे उम्मीदवार के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सहित कई नेता रैली में रहेंगे मौजूद
अमित रक्षित ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा, आईपीएफटी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग और त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन जैसे कई नेता रैली में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा पहुंच शाह ने की बैठक
राज्य महासचिव ने आगे बताया कि राज्य में पहुंचने के बाद दो संसदीय सीटों पर आगामी चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी पर शाह ने एक बैठक की। इसमें सीएम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। 


त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 19 अप्रैल को होंगे, जबकि त्रिपुरा पूर्व संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed