फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 news updates of 31 march 2019

31 मार्च 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Sun, 31 Mar 2019 07:48 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sun, 31 Mar 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 news updates of 31 march 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

31 मार्च- दिनभर का चुनाव अपडेट

-दिल्ली के तालकटोरा में पीएम नरेंद्र मोदी का 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम। पीएम मोदी ने कहा, 2013-14 में जब लोकसभा का चुनाव चल रहा था, देश के लिए मैं नया था। आलोचकों ने मेरे लिए जिज्ञासा पैदा की। मेरे लिए लोगों में जिज्ञासा पैदा हुई कि आखिर ये है कौन जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। भाजपा ने मुझे दायित्व दिया और देश के हर कोने में जाने की मुझे नौबत आई। तब मैंने कहा था कि आप भरोसा रखिए, जो दायित्व मुझे दे रहे हैं, मतलब आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं। 
विज्ञापन

Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with people at 'Main Bhi Chowkidar' program pic.twitter.com/6VFg6HAKRw

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 31, 2019

देश का नागरिक टैक्स देता है, इस पर देश के गरीबों का हक होता है। मेरी कोशिश रहेगी कि जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा। मैं अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा। -कुछ लोगों का बौद्धिक नहीं हुआ है। चौकीदार चौखट में बंधा नहीं होता है। देश के कोने कोने में बैठा हर व्यक्ति, जो गांव का है, जो खेत में काम करता है, जो अनपढ़ है वो भी, जो डॉक्टर है वो भी चौकीदार है।  पढ़ें पूरी खबर 

-स्मृति ईरानी ने कहा, अमेठी से ही लड़ूंगी चुनाव। राहुल अमेठी छोड़कर भाग रहे हैं, मैं यहीं से लड़ूंगी। पढ़ें पूरी खबर

-शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की सलाह उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़ना पीड़ादायी है, लेकिन लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों के साथ हुए व्यवहार से वह आहत हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सही मायने में राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण उसके साथ जाने का फैसला किया। लालू प्रसाद यादव ने भी मुझे ऐसा करने की सलाह दी थी। 

-राहुल गांधी के वायनाड से भी चुनाव लड़ने की खबरों पर मेनका गांधी ने कहा, ये उनकी इच्छा है कि वह कहीं से भी लड़ें। मुझे कैसे पता होगा कि वह डर गए हैं या नहीं? मुझे सिर्फ इतना पता है कि हम दोनों सीटों पर जीतेंगे। पढ़ें पूरी खबर

-अमित शाह की बिजनौर में रैली। शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू आतंकवाद शब्द का प्रयोग कर कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम करने का काम किया है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। राहुल गांधी ने राजनीति को गंदा किया है। हिंदुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी माफी मांगें। पढ़ें पूरी खबर

-विजयवाड़ा रैली में बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी- मोदी पांच साल के लिए प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। मैं हैरान हूं कि आंध्र प्रदेश में राजनीतिक दल पीएम मोदी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं कि उन्होंने जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाए। पढ़ें पूरी खबर

-केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि वायनाड से चुनाव लड़कर राहुल लेफ्ट को चुनौती देने आ रहे हैं। वायनाड 20 लोकसभा सीटों में से एक है और इसे बाकी सीटों से अलग देखने की आवश्यकता नहीं है। हम राहुल गांधी से लड़ेंगे। भाकपा (मा.) के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केरल में राहुल गांधी की उम्मीदवारी का मतलब है कि कांग्रेस यहां सीधे वामदल को निशाना बनाने जा रही है। हमलोग इसका कड़ा विरोध करेंगे और इस चुनाव में वायनाड सीट से राहुल गांधी को हराने के लिए काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में अपनी परंपरागत सीट अमेठी के अलावा वह केरल से भी उम्मीदवार होंगे। रविवार को कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी के अलावे केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर


-दिल्ली में आम आदमी पार्टी संग गठबंधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का बड़ा बयान सामने आया है। शीला दीक्षित ने कहा कि गठबंधन होगा या नहीं, यह बस कुछ घंटों का मामला रह गया है। रविवार शाम तक या सोमवार सुबह तक औपचारिक घोषणा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना पांच अप्रैल तक के लिए टल चुका है, लेकिन इस बीच कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है। पढ़ें पूरी खबर

-किशनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए आयोजित रैली में राजद विधायक हाजी अब्दुस सुब्हान की जुबान फिसल गई। उन्होंने जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को 'मसूद अजहर साहब' कह दिया। 29 मार्च को राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उन्होंने मंच से कहा कि इंटरनेशनल आतंकवादी घोषित करने के लिए 'मसूद अजहर साहब' को चीन ने वीटो लगाया। अभी तक कोई बता सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जी चीन के खिलाफ बोल रहे हैं क्या!'' राजद विधायक के इस बयान की चहुंओर निंदा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed