फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Sheila Dikshit on possible alliance between Congress and AAP in Delhi

दिल्ली में आप-कांग्रेस में गठबंधन ? शीला बोलीं- आज शाम तक इंतजार करिए

Sun, 31 Mar 2019 10:56 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Sheila Dikshit on possible alliance between Congress and AAP in Delhi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित

काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने रविवार को दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच संभावित गठबंधन पर आज शाम या कल तक स्थिति साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक दिल्ली और आप के बीच गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म समझी जा रही है। ऐसे में शीला दीक्षित का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है। 



वहीं कांग्रेस के आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में ही गुटबाजी चल रही है। शनिवार को एक गुट ने यह हवा फैला दी थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन से इंकार कर दिया है।  इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित गुट में खुशी की लहर फैल गई तो प्रदेश प्रभारी पीसी चाको गुट में निराशा।

बताया जाता है कि निराश चाको ने राहुल गांधी को फोन कर पूछा कि क्या अब चुनाव समिति की बैठक बुला ली जाए ताकि चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाए, लेकिन राहुल ने इंतजार करने को कहा तो फिर गठबंधन के कयास शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed