फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha became congress Star Campaigner in Bihar before joining

कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही बिहार में 'स्टार प्रचारक' बने शत्रुघ्न सिन्हा

Sun, 31 Mar 2019 12:29 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha became congress Star Campaigner in Bihar before joining
शत्रुघ्न सिन्हा - राहुल गांधी की मुलाकात (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार के पटना साहिब से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना पांच अप्रैल तक के लिए टल चुका है, लेकिन इस बीच कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। पार्टी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है। वह छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा ने चुनाव आयोग को बिहार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है, जिसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह कहलगांव विधायक सदानंद सिंह, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ 17वें नंबर पर शत्रुघ्न सिन्हा का नाम है। गत 25 मार्च को हीवोरा ने यह सूची को चुनाव आयोग के सचिव को सौंपी थी। इसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को भी भेजी गई है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन बिहार में महागठबंधन में सीटों को लेकर फंसे पेच के बीच मामला अटक गया। सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया था कि वह छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं, नवरात्र के बाद अच्छी खबर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस सीट से वह लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed