राहुल के अमेठी के अलावा वायनाड से भी लड़ने पर मेनका गांधी ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को दावा किया कि भाजपा अमेठी और वायनाड दोनों सीटें जीतेगी। हालांकि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कोई बड़ा कमेंट करने से इनकार किया। मेनका ने कहा कि यह राहुल गांधी का फैसला है कि वह कहां से चुनाव लड़ें। राहुल ने डरकर वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है या फिर खुद से, यह मैं नहीं कह सकती हूं।
Union Minister Maneka Gandhi on Rahul Gandhi contesting from Amethi and Wayanad: All I know is we will win from both the seats. https://t.co/FSMEIppDss
— ANI UP (@ANINewsUP) March 31, 2019विज्ञापन
मेनका गांधी उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। अमेठी में चुनाव प्रचार के बारे में पूछे जाने पर मेनका गांधी ने कहा कि पार्टी कहेगी तो वह अमेठी में भी चुनाव प्रचार करेंगी। मालूम हो कि कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार, अमेठी राहुल गांधी का कर्मक्षेत्र रहा है और आगे भी रहेगा, लेकिन दक्षिण भारत के तीन राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं की लगातार मांग के बाद राहुल गांधी के वायनाड सीट से भी उम्मीदवारी तय हुई है।