फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Fact check of brother of PM Modi travelling from charter plane

क्या प्रधानमंत्री मोदी के भाई, जो किराने की दुकान चलाते हैं वे चार्टर्ड प्लेन में घूमते हैं?

Thu, 11 Apr 2019 02:36 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 11 Apr 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Fact check of brother of PM Modi travelling from charter plane
अमर उजाला पड़ताल

चुनाव के वक्त नेताओं से संबंधित खबरों और तस्वीरों का वयरल होना आम है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रह्लाद मोदी किसी व्यक्ति के साथ प्लेन में बैठे हुए दिख रहे हैं। उन्होंने सीट बेल्ट लगाया हुआ है और फोन पर बात कर रहे हैं। तस्वीर को देख ऐसा लगता है जैसे प्रह्लाद मोदी हवाई यात्रा से कहीं जाने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर कई लोग इस दावे के साथ शेयर कर रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी के भाई जो किराने की दुकान चलाते हैं वे चार्टर्ड प्लेन में घूमते हैं।
विज्ञापन


क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल? 

अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि यह फोटो जुलाई 2017 की है और इसके साथ किसी तरह की छेड़-छाड़ नहीं की गई है। यह तस्वीर उस समय ली गई थी जब प्रह्लाद मोदी मध्यप्रदेश के सतना में श्री महेश इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर नाम के एक संस्थान के उद्घाटन के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री महेश इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर के तत्कालीन मालिक शुभम साहू के फेसबुक पेज पर जुलाई 2017 के पोस्ट में भी कार्यक्रम की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो को 2017 से अब तक कई बार इसी दावे के साथ शेयर किया गया है।




शुभम साहू ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हालांकि अब वह इस संस्थान के मालिक नहीं हैं लेकिन जुलाई 2017 में उन्होंने ही उद्घाटन करवाया था। शुभम ने बताया कि फोटो में दिखाई दे रहा प्लेन चार्टर्ड प्लेन नहीं बल्कि भोपाल से सतना के लिए चलने वाला छोटा वेंचुरा प्लेन था, जिसके एक तरफ के टिकट का खर्च करीब 6500 रुपए था और इसकी टिकट का खर्च भी संस्थान ने ही उठाया था।

अमर उजाला की पड़ताल मे यह खबर गलत निकली।

आपके लिए

अगर आप भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed