फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP CEC Meeting To Release First List Of LS Candidates

भाजपा में उम्मीदवारों के नामों पर देर रात तक चला मंथन, आज जारी हो सकती है सूची

Wed, 20 Mar 2019 06:46 AM IST
साहिल धुलिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: साहिल धुलिया Updated Wed, 20 Mar 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP CEC Meeting To Release First List Of LS Candidates
पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में मंगलवार देर रात तक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी समेत कई अन्य नेता पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आज भाजपा अपनी लिस्ट जारी कर सकती है।

विज्ञापन


ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि इस बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। एक तरफ जहां तमाम दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का तेजी किया जा रहा है, वहीं भाजपा की तरफ से अभी तक कोई लिस्ट नहीं आई है। 
विज्ञापन



उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला आते ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा पूरे देश में शुरू हो जाएगा। पार्टी ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार की सघन रणनीति बना रखी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसके बारे में जल्दी ही घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed