{"_id":"5c8374d0bdec2214577e663e","slug":"lok-sabha-elections-2019-andhra-pradesh-ex-tdp-leader-m-venugopala-reddy-joins-ysr-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: तेलुगुदेशम पार्टी छोड़ चुके एम वेणुगोपाल अब वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: तेलुगुदेशम पार्टी छोड़ चुके एम वेणुगोपाल अब वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए
Sat, 09 Mar 2019 01:39 PM IST
तिवारी अभिषेक
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
M Venugopal Reddy joins YSR Congress
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी के नेता रहे एम वेणुगोपाल रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस बार लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश में टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। वेणुगोपाल आंध्र प्रदेश के गुंटुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Modugula Venugopala Reddy who resigned from TDP and as MLA from Guntur West recently, joins YSR Congress Party in presence of party president YS Jaganmohan Reddy. pic.twitter.com/TKORwFdx2d
— ANI (@ANI) March 9, 2019विज्ञापन
वाईएसआर कांग्रेस का फिलहाल न तो भाजपा के साथ गठबंधन है और न ही कांग्रेस के साथ। आंध्र प्रदेश में एनडीए और महागठबंधन से वाईएसआर कांग्रेस की अलग राह है। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद इसके भाजपा या अन्य किसी के साथ जाने की संभावना पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन