चुनावी हलचल: कांग्रेस ने सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को मंडी से टिकट दिया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज तीन राज्यों में रैली
- पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर अमित शाह
- हरियाणा में राहुल गांधी की रैली
- हार्दिक पटेल को झटका, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
विस्तार
29 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट
- चुनाव आयोग ने मिशन शक्ति पर संबोधन को लेकर पीएम मोदी को क्लीन चिट दी। आयोग ने संबोधन को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना है। आयोग द्वारा गठित कमेटी इस नतीजे पर पहुंची कि इस मामले में मास मीडिया के गलत इस्तेमाल के जुड़े एमसीसी के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
Election Commission says PM Modi's "Mission Shakti" speech didn't violate Model Code of Conduct (MCC); states, "Committee has reached to conclusion that MCC provision regarding misuse of official mass media as contained in Para (IV) of Part VII of MCC isn't attracted in the case" pic.twitter.com/fjDZRnvsMc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 29, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो नीति आयोग को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसने प्रधानमंत्री की मार्केटिंग करने और गलत आंकड़े देने के अलावा और कुछ नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें
If voted to power, we will scrap the NITI Aayog. It has served no purpose other than making marketing presentations for the PM & fudging data.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2019
We will replace it with a lean Planning Commission whose members will be renowned economists & experts with less than 100 staff.
-निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
- कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के दो और गुजरात के एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया। सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को मंडी से टिकट मिला। शिमला से धनीराम शांडिल को टिकट दिया गया। गुजरात के बारदोली से तुषार चौधरी को बनाया गया उम्मीदवार।Nishad Party chief Sanjay Nishad meets Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath in Lucknow pic.twitter.com/MNvdVzOiXQ
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2019
Congress releases a list of 3 candidates, 1 for Gujarat and 2 for Himachal Pradesh, for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/nWKxejhold
— ANI (@ANI) March 29, 2019
-हरियाणा के करनाल में बोले राहुल गांधी- मोदी जी अपने भाषण में आपको मित्रों कहते हैं, लेकिन वह अनिल अंबानी और मेहुल चोकसी को क्या कहते हैं? मेहुल चोकसी भाई, अनिल भाई, ललित भाई, विजय भाई। मित्रों से पैसा लेते हैं और भाइयों को देते हैं।
Congress President Rahul Gandhi in Karnal, Haryana: Have you heard Modi ji's speeches? When he talks to you, he calls you 'mitron'. Why does he call Anil Ambani&Mehul Choksi 'bhai'? Mehul bhai, Anil bhai, Lalit bhai, Vijay bhai. Mitron se paisa lete hain aur bhaiyon ko dete hain. pic.twitter.com/oWPsLMmGi4
— ANI (@ANI) March 29, 2019
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे।
-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास आठवले ने कहा है कि उन्होंने भाजपा के सामने मुंबई उत्तर-पूर्व से लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शिव सेना और भाजपा के बीच इस सीट पर रस्साकशी है तो मैं यहां से लड़ने को तैयार हूं।
-निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार निषाद पार्टी ने सपा-बसपा गठबंधन में न रहने का फैसला किया है। हम आजाद हैं और चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही दूसरे विकल्पों को भी तलाश सकते हैं। पार्टी अब आजाद है।
-प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में रोड शो निकाला। इससे पहले प्रियंका ने जगह-जगह रुककर स्थानीय निवासियों से बात की।
पढ़ें पूरी खबर
-बीजू जनता दल ने ओडिशा के विधानसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
Biju Janata Dal (BJD) release list of 18 candidates for elections to the state legislative assembly. pic.twitter.com/NMMsfe16vn
— ANI (@ANI) March 29, 2019
-आंध्र प्रदेश के कुरनूल में पीएम मोदी: आपके वोट से ही आंध्र प्रदेश के विकास के डबल इंजन को रफ्तार मिलेगी। राज्य और केंद्र, दोनों ही जगह भाजपा सरकार।
-ओडिशा की पुरी सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
Odisha: BJP's Sambit Patra files his nomination for Puri Lok Sabha Constituency, at District Collector and Magistrate's office in Puri. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/6hSlse1Ra7
— ANI (@ANI) March 29, 2019
-तेलंगाना के महबूबनगर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी: हमने जो भी काम किया, हम उससे ज्यादा कर सकते थे लेकिन राज्य सरकार ने परवाह नहीं की। हालात कुछ ऐसे हैं कि राज्य सरकार, केंद्र की नीतियों पर अपना ठप्पा लगाने में एक्सपर्ट है। यह भी ठीक है लेकिन कम से कम वो कुछ काम तो करें।
-गुजरात हाई कोर्ट ने 2015 के एक मामले में हार्दिक पटेल को राहत देने से इनकार कर दिया है। दोषी पाए जाने की वजह से अब हार्दिक पटेल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस ने कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि सूर्या ने बयान दिया था- "अगर आप मोदी के साथ नहीं हो तो आप भारत-विरोधी हो।"
-हरियाणा की रैली में राहुल गांधी बोले- किसान पूरा दिन काम करते हैं और जब पीएम से कर्जमाफी के बारे में पूछते हैं तो अरुण जेटली जवाब देते हैं कि हम नहीं करेंगे, कर्जमाफी हमारी नीति नहीं है। जब ये सरकार बीमा नीति बनाती है तो आपके एकाउंट से पैसे सीधे अंबानी और अडाणी की कंपनी में चले जाते हैं।
-अयोध्या दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैंने जनता से पूछा कि क्या प्रधानमंत्री ने वाराणसी के किसी गांव का दौरा किया? मुझे जवाब मिला- नहीं। मैं ताज्जुब में पड़ गई क्यंकि उनका प्रचार कुछ ऐसा कि लगता है कुछ कर रहे होंगे। वो पूरी दुनिया में गए, सबसे गले मिले लेकिन अपने लोगों से गले नहीं मिले।"
-पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार में रैली के दौरान अमित शाह ने कहा, "ये चुनाव सिर्फ देश के लिए ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की पहचान के लिए भी बेहद जरूरी है। इसी से फैसला होगा कि यहां लोकतंत्र रहेगा या नहीं। जिस तरह से ममता दीदी ने राज किया है, उन्होंने सिर्फ बंगाल की संस्कृति को बर्बाद करने का काम किया है।"
-कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 4 प्रत्याशी असम से तो एक उत्तर प्रदेश से हैं। आज ही कांग्रेस में शामिल होने वाले इटावा के मौजूदा भाजपा सांसद अब इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर लडेंगे।
-चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में 21 विपक्षी दलों की उस याचिका का विरोध किया है जिसमें 50 फीसदी ईवीएम नतीजों को वीवीपैट के साथ मिलान की गुजारिश की गई थी। चुनाव आयोग ने अपने हलफनामें कहा है कि वीवीपैट की संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं है।
-भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के तीन-तीन उम्मीदवारों का नाम है।
मध्यप्रदेश: बालाघाट-ढाल सिंह बिसेन, राजगढ़-रोडमल नागर, खरगौन-गजेंद्र पटेल
राजस्थान: चूरू- राहुल कासवान, अलवर-बालक नाथ, बांसवाड़ा-कनकमल कटारा
पढ़ें पूरी खबर
BJP releases 12th list of 11 candidates in Jammu & Kashmir, Karnataka, Madhya Pradesh, Maharashtra & Rajasthan for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/6GNeE0K0Ab
— ANI (@ANI) March 29, 2019
-रेल मंत्रालय ने शताब्दी ट्रेन में मैं भी चौकीदार ब्रांडिंग वाले कप की वायरल होती तस्वीर पर जवाब दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे सभी कप को तुरंत वापस ले लिया गया है। साथ ही सुपरवाइजर और ठेकेदार पर कार्रवाई हुई है।
पढ़ें पूरी खबर
-शिवसेना के संजय राउत ने कहा है अपने भाई सुनील राउत के बागी तेवरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये सुनील का नहीं बल्कि शिवसेना कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सवाल है। इस बारे में उद्धवजी को बता दिया गया है। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। सुनील राउत ने कहा था कि अगर मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से भाजपा, किरीट सोमैया को उतारती है तो वो वहां से निर्दलीय उतर जाएंगे।
-इटावा से मौजूदा भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस में शामिल हुए।
Sitting BJP MP from UP's Etawah,Ashok Kumar Dohre joins Congress in presence of Congress President Rahul Gandhi pic.twitter.com/CXgY9mscpH
— ANI (@ANI) March 29, 2019
-महागठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महागठबंधन अटूट है। उन्होंने कहा ये सच-झूठ की लड़ाई है। इसी के साथ सीटों पर फंसा पेच भी सुलझ गया।
राजद के खाते में ये सीटें:
नवादा, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, झंझारपुर, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर
आरा की सीट सीपीआई एमएल के लिए छोड़ी गई है।
बांका- जयप्रकाश यादव
मधेपुरा- शरद यादव
दरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकी
वैशाली- रघुवंश प्रसाद
आरएलएसपी- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर,
कांग्रेस- समस्तीपुर, मुंगेर, पटना साहिब, सासाराम, वाल्मीकि नगर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया
हम- नालंदा, गया
वीआईपी- खगड़िया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी
पूरी खबर पढ़ें
-कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। बिहार के सासाराम से लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मुंगेर से और पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को सुपौल से मैदान में उतारा गया है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री अमरमणि की बेटी तनुश्री का टिकट काटकर सुप्रिया श्रीनाते को उम्मीदवार बनाया गया है। सुप्रिया पूर्व पत्रकार हैं।
पढ़ें पूरी खबर
Congress releases a list of 4 candidates from Bihar, 7 from Odisha and 1 from Uttar Pradesh. Former Lok Sabha Speaker Meira Kumar to contest from Sasaram(Bihar). Supriya Shrinate from UP's Maharajganj(replacing Tanushree Tripathi) pic.twitter.com/bVM1ADOVwp
— ANI (@ANI) March 29, 2019
- कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है जहां उनका मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा।
- सीट बंटवारे को लेकर सियासी रस्साकशी के बीच महागठबंधन का महा-पर्दा आज उठ जाएगा। महागठबंधन के नेताओं की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे साझा प्रेस वार्ता कर सीट बंटवारे का एलान कर दिया जाएगा। बिहार के साथ-साथ देशभर के लोगों की नजरें महागठबंधन के इस प्रेस कांफ्रेंस पर टिकी हुई हैं। बिहार के अंदर 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे में महागठबंधन को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। कई सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच जिद के कारण लगातार सीट बंटवारे का एलान टलता रहा है।
-मध्यप्रदेश के मंदसौर में बिना अनुमति जुलूस निकालना भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन को भारी पड़ गया। आचार संहिता उल्लंघन पर सीजेएम कोर्ट ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और अध्यक्ष राकेश जैन को 5 अप्रैल तक जेल भेज दिया।
Madhya Pradesh: BJP MLA from Neemuch, Dilip Singh Parihar was arrested yesterday, on charges of violation of Model Code of Conduct. pic.twitter.com/JTnrIkGiku
— ANI (@ANI) March 29, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में रहेंगे। वो यहां तीन सभाओं को संबोधित करेंगे।
Congress President @RahulGandhi will be in Haryana tomorrow to address three corner meetings. Watch him live on our social media channels.
— Congress (@INCIndia) March 28, 2019
FB: https://t.co/nX8RdNUP9b
YT: https://t.co/g2POk7bvU1 pic.twitter.com/QKpxqsGBvf
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार और बिहार के औरंगाबाद में चुनावी रैलियां करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले ओडिशा, फिर तेलंगाना और उसके बाद आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे।
Schedule of Prime Minister Shri @narendramodi’s mega rallies in Odisha, Telangana and Andhra Pradesh on 29 March 2019. #ModiSpeaksToBharat
— BJP (@BJP4India) March 28, 2019
Watch LIVE at
• https://t.co/vpP0MI6iTu
• https://t.co/KrGm5hWgwn
• https://t.co/lcXkSnweeN
• https://t.co/jtwD1yPhm4 pic.twitter.com/TOhb7gi1es