Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Netherlands Strategic Partnership Expands Into Technology Defence and Semiconductors

भारत-नीदरलैंड साझेदारी का दायरा बढ़ा: सेमीकंडक्टर, रक्षा और तकनीक तक पहुंचा सहयोग; जयशंकर ने क्या कहा?

Sun, 22 Nov 2026 10:48 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 10:48 PM IST
सार

भारत और नीदरलैंड की रणनीतिक साझेदारी अब तकनीक, सेमीकंडक्टर, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों तक पहुंच गई है। एस. जयशंकर और टॉम बेरेंडसन ने पहली रणनीतिक संवाद बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों देशों ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर भी चर्चा की।
 

विज्ञापन
India Netherlands Strategic Partnership Expands Into Technology Defence and Semiconductors
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और नीदरलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी अब नए क्षेत्रों तक पहुंच रही है। दोनों देशों के बीच पहले जल प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग था, लेकिन अब इसमें तकनीक, सेमीकंडक्टर, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा भी शामिल हो गए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन के साथ पहली रणनीतिक संवाद बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा की गई और भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इस साल छठी बार मिले दोनों देशों के विदेश मंत्री
एस जयशंकर ने टॉम बेरेंडसन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि इस साल दोनों नेताओं की यह छठी मुलाकात है। उन्होंने इसे भारत और नीदरलैंड के बीच मजबूत होते रिश्तों का अच्छा संकेत बताया। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने और आगे की दिशा तय करने के लिए यह बैठक अहम है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है और इसके लिए तैयार की गई रूपरेखा आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है।
विज्ञापन


जल प्रबंधन से आगे बढ़कर इन क्षेत्रों में हुआ सहयोग
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच साझेदारी की शुरुआत मुख्य रूप से जल प्रबंधन से हुई थी। बाद में कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र भी इसमें शामिल हुए। अब दोनों देश तकनीक, सेमीकंडक्टर, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों में भी मिलकर काम कर रहे हैं। जयशंकर ने बताया कि अगले साल भारत और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंधों के 80 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को मिल रहे सहयोग के लिए वहां की सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय और हिंदुस्तानी-सूरीनामी समुदाय दोनों देशों के बीच अहम कड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर भी हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों में पिछले दो वर्षों के दौरान हुई प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस सहयोग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा सुरक्षा और रक्षा साझेदारी भी अहम है। भारत चाहता है कि मुक्त व्यापार समझौता जल्द से जल्द लागू हो, जिससे दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और आगे बढ़ाया जा सके।


यूक्रेन और खाड़ी क्षेत्र के हालात पर भी हुई बात
बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी विचार साझा किए। इस दौरान यूक्रेन संघर्ष, काला सागर की स्थिति और खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के साथ उसके प्रभावों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के सामने कई साझा चुनौतियां हैं। इनमें आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन प्रमुख हैं। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों के मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। गौरतलब है कि नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान वह सोमवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed